-
कलर्स टीवी पर चंद्रकांता (Chandrakanta) का दोबारा प्रसारण हो रहा है। इश शो में एक्ट्रेस मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) ने चंद्रकांता का किरदार निभाया था। चंद्रकांता के किरदार में मधुरिमा को काफी पसंद भी किया गया था। मधुरिमा आज मनोरंजन जगत में जाना माना नाम बन चुकी हैं। हालांकि वह कभी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नहीं आना चाहती थीं। वह तो टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलना चाहती थीं।
-
मधुरिमा तुली एक एंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनका सपना बचपन से क्रिकेटर बनने का था। वहा टीम इंडिया की महिला टीम का हिस्सा बनना चाहती थीं। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
-
मधुरिमा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। जब वह स्कूल में थीं तभी उन्हें उनकी जिंदगी का पहला मॉडलिंग असाइनमेंट मिल गया।
-
16 साल की उम्र में मधुरिमा को एक ब्रांड के लिए मॉडलिंग करनी थी। इसके लिए उन्हें 1500 रुपए बतौर मेहनताना मिला था। इसी 1500 रु की फीस के साथ मधुरिमा ने ग्लैमर इंडस्ट्री में एंट्री मारी।
-
आगे चलकर मधुरिमा मिस उत्तराखंड भी बनीं। मिस उत्तराखंड बनने के बाद उन्हें ढेरों मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे।
-
मधुरिमा ने कई जाने-माने ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग औऱ ऐड शूट किये हैं।
-
मधुरिमा को धीरे-धीरे साउथ की फिल्मों से भी ऑफर आने लगे। मधुरिमा ने भी साउथ की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता।
-
मधुरिमा टीवी इंडस्ट्री में भी काफी सक्रीय हैं। हाल ही में उन्हें बिग बॉस में देखा गया था। (All Photos: Madhurima Tuli Instagran)