नागरिकता कानून(CAA) का विरोध सोमवार को भी जारी रहा। जहां रविवार (15 दिसंबर) को दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प के बाद फिलहाल विरोध प्रदर्शन शांत है वहीं अब जामिया के सपोर्ट में देश के दूसरे विश्वविद्यालयों के छात्र उतर आए हैं। बेंगलुरू से मुंबई तक के छात्रों ने CAA के विरोध में जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। (Photo: PTI) -
बेंगलुरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के छात्र कैंपस में ही धरने पर बैठे हैं। (Express photo)
-
दिल्ली विश्वविद्यालय के तमाम छात्रों ने जामिया और एएमयू के छात्रों के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ परीक्षा का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। (Photo: PTI)
-
दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान AISA और ABVP के छात्र आपस में उलझ गए।(Express photo: Praveen Khanna)
-
मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के छात्र भी जामिया के छात्रों के साथ हुए बर्ताव के विरोध में सड़कों पर उतरे। यहां के छात्रों ने क्लास के साथ फील्डवर्क के बहिष्कार का भी ऐलान किया है। (Express photo)
-
लखनऊ के नडवा कॉलेज में भी छात्रों और पुलिस में झड़प की खबरें सामने आईं। कॉलेज के छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद वहां भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। (Photo: PTI)
-
IIT बॉम्बे के छात्रों ने भी जेएनयू और एमयू के छात्रों के पक्ष में सॉलिडैरिटी मार्च निकाला। (Express photo)
