
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल वैसे तो कई एक्ट्रेस के साथ पर्दे पर नज़र आ चुके हैं। हालांकि उनकी जोड़ी कुछ एक्ट्रेस के साथ ही जमी है। फिल्म टैंगो चार्ली में तनीषा मुखर्जी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में बॉबी एक फौजी का किरदार निभाते नज़र आए थे। तनीषा मुखर्जी बहुत कम फिल्मों में ही नज़र आई हैं। हालांकि उन्होंने एक फिल्म में बोल्ड सीन देकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। तनीषा मुखर्जी ने साल 2003 में आई फिल्म Sssshhh… से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखरने में नाकाम रही थी। राम गोपाल वर्मा की सरकार उनकी पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ नज़र आई थीं। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म टैंगो चार्ली में वो बॉबी देओल के साथ नज़र आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में बॉबी और तनीषा मुखर्जी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद वो साल 2005 में ही रिलीज हुई फिल्म Neal n Nikki में नज़र आई थीं। इस फिल्म को लेकर वो काफी सुर्खियों में भी रही थीं। इस फिल्म में वो कुद से 5 साल बड़े उदय चोपड़ा के साथ बोल्ड सीन फिल्माते दिखी थीं। बता दें कि तनीषा मुखर्जी काजोल की बहन हैं। तनीषा रियलीटी शो बिग बॉस में भी नज़र आ चुकी हैं। 43 साल की हो चुकीं तनीषा ने भी तक शादी नहीं की है। (All Images: PTI)