-
Birbal Khosla Death: बीरबल के स्क्रीन नाम से मशहूर सतेंद्र खोसला (Satendra Kumar Khosla) का 12 सिंतबर 2023 को निधन हो गया। वह 84 साल के थे। बीरबल ने मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है।
-
मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे बीरबल मुंबई के सेवेन बंगलो एरिया में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
-
बीरबल के पिता गुरदासपुर में ही प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे। वह किशोर कुमार से प्रभावित होकर मुंबई सिंगर बनने चले आए। लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया।
-
1967 में राज खोसला ने उन्हें गुलशन बावरा की जगह फिल्म दो बदन में कास्ट किया। इस फिल्म में मनोज कुमार लीड रोल में थे। मनोज कुमार ने ही उस फिल्म के बाद सतेंद्र खोसला का नाम बीरबल रख दिया था जिस नाम से वह मरते दम तक जाने जाते रहे।
-
बीरबल ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने हर तरह के रोल किये। ना सिर्फ हिंदी बल्कि भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा में भी बीरबल ने खूब काम किया। बीरबल को चुपके चुपके, गोलमाल और हम आपके हैं कौन के लिए फिल्म फेयर अवार्ड समेत तमा तरह के सम्मान से नवाजा गया था।
-
बात बीरबल की संपत्ति की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर यानि करीब 83 करोड़ रुपये थी।
-
बीरबल की पत्नी का नाम नीना भाटिया, बेटे का संतोष और बेटी का शिवानी है। बेटा संतोष ही बीरबल और नीना की देखभाल करता रहा है।
