-
फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर टीवी इंडस्ट्री, दोनों ही जगह एक्टर्स की फिटनेस उनके करियर में बेहद अहम रोल प्ले करती है। अभिनेत्रियों के लिए तो माना जाता है कि उनका स्लिम फिगर ही उनके हिट होने की गारंटी है। हालांकि कई टीवी एक्ट्रेसेज ऐसी रही हैं जिनके प्लस साइज फिगर का खूब मजाक उड़ाया गया। फिर भी इन अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी औऱ अपने हुनर से दर्शकों का दिल जीत लिया। आइए डालते हैं ऐसी ही चंद एक्ट्रेसेज पर एक नजर (Photos: Social Media):

प्लस साइज होने के कारण वाहबिज दोराबजी का लोगों ने काफी मजाक उड़ाया है। हालांकि वाहबिज ने उन लोगों का बातों को हमेशा नजरअंदाज किया औऱ आगे बढ़ती गईं। -
स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में भारती सिंह आज बड़ा नाम बन चुकी हैं। उन्होंने कभी भी अपने फिगर को अपने लक्ष्य के आड़े नहीं आने दिया।
-
डेलनाज ईरानी ने दिखा दिया है कि बिना स्लिम हुए भी कैसे लंबे समय तक इंडस्ट्री में बना रहा जा सकता है।
-
रयतासा राठौर को उनका प्लस साइज होना कभी नहीं अखरा। प्लस साइज होने के बावजूद वह अक्सर स्टाइलिस ड्रेस के साथ नजर आती हैं

अंजली आनंद ने ढाई किलो प्रेम से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया। यह शो ओवरवेट कपल के बारे में था और अंजली आनंद ने इसमें लीड रोल प्ले किया था। 
पुष्टि शक्ति ने अपने बल्की फिगर के बाद भी दर्शकों का खूब दिल जीता है।