• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • दलीप ट्रॉफी
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • दलीप ट्रॉफी
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. assam grabs 4th spot in new york times list of 52 places to visit in

भारत के इस राज्य की खूबसूरती ने दुनिया को किया है हैरान, टॉप 52 में हासिल किया चौथा स्थान

Assam in 52 Places to Go 2025 list: असम की हरियाली और अनूठी संस्कृति इसे भारत का एक अद्वितीय पर्यटन स्थल बनाती हैं। यहां के चाय बागान, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं, हर पर्यटक को एक खास अनुभव प्रदान करते हैं।

By: Archana Keshri
January 12, 2025 15:35 IST
हमें फॉलो करें
  • Assam in 52 Places to Go 2025 list
    1/10

    भारत का उत्तर-पूर्वी राज्य असम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और विश्व प्रसिद्ध चाय बागानों के लिए जाना जाता है। न्यूयॉर्क टाइम्स की प्रतिष्ठित सूची ’52 Places to Go in 2025′ में असम ने चौथा स्थान हासिल किया है। यह लिस्ट दुनिया की 52 अद्वितीय जगहों को उजागर करती है, जिनमें प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व जैसे पहलू शामिल होते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 2/10

    इस लिस्ट में पहले स्थान पर जेन ऑस्टेन का इंग्लैंड, दूसरे पर गैलापागोस द्वीप (इक्वाडोर), तीसरे पर न्यूयॉर्क सिटी के संग्रहालय और पांचवें पर व्हाइट लोटस, थाईलैंड जैसे स्थान शामिल हैं। यह भारत के लिए गर्व की बात है कि असम ने दुनिया के अन्य खूबसूरत स्थलों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में चलिए जानते हैं असम में घूमने लायक कुछ जगहों के बारे में। (Photo Source: Pexels)

  • 3/10

    असम के चाय बागान
    असम भारत का एक ऐसा राज्य है, जो अपनी हरी-भरी चाय बागानों, सांस्कृतिक विविधता, और समृद्ध इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यहां के हरे-भरे लैंडस्केप, खूबसूरत पहाड़ियां और ब्रह्मपुत्र नदी का विशाल विस्तार इसे एक स्वर्ग जैसा अनुभव कराता है। असम को ‘ग्रीन गोल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े चाय उत्पादकों में से एक है। (Photo Source: Pexels)

  • 4/10

    चाराइदेव मोईडाम
    2024 में, असम के चाराइदेव मोईडाम्स को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता मिली। ये प्राचीन समाधि स्थल अहोम राजवंश के समय (13वीं से 19वीं सदी) में बनाए गए थे। चाराइदेव मोईडाम्स को असम का ‘पिरामिड’ भी कहा जाता है। ये समाधि स्थल न केवल ऐतिहासिक महत्व रखते हैं, बल्कि असम के शाही इतिहास और आध्यात्मिकता का भी प्रतीक हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 5/10

    काजीरंगा नेशनल पार्क
    असम का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भी विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। यह पार्क एक सींग वाले गैंडे (राइनो) की एंडेंजर्ड स्पीशीज के लिए जाना जाता है। यह जगह वाइल्ड लाइफ प्रेमियों के लिए एक जन्नत है और असम के पर्यटन का मुख्य आकर्षण है। (Photo Source: Pexels)

  • 6/10

    माजुली द्वीप
    ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। माजुली अपनी सांस्कृतिक धरोहर, सत्रों (वैष्णव मठों) और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। माजुली को असम की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जा सकता है। माजुली पूर्वी असम में नव वैष्णव विचारधारा का मुख्य केंद्र है। (Photo Source: Pexels)

  • 7/10

    कामाख्या मंदिर
    गुवाहाटी में स्थित यह प्राचीन मंदिर देवी कामाख्या को समर्पित है और तांत्रिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। यह शक्ति उपासना का एक प्रमुख केंद्र है और लाखों भक्तों को आकर्षित करता है। यह मंदिर एक पहाड़ी पर बना है। (Photo Source: Pexels)

  • 8/10

    सिबसागर
    अहोम राजाओं की राजधानी, जहां कई ऐतिहासिक स्मारक और तालाब हैं। चीन के ताई भाषी अहोम लोग 13वीं शताब्दी में युन्नान क्षेत्र से इस क्षेत्र में आये थे। शिवसागर 18वीं शताब्दी में अहोम साम्राज्य की राजधानी थी। उस समय इसे रंगपुर कहा जाता था। उस काल के कई मंदिर यहां मौजूद है। (Photo Source: Pexels)

  • 9/10

    दीमापुर
    यह शहर असम और नागालैंड की संस्कृति का मिलन स्थल है। मध्यकाल में यह नगर दिमासा कछारी शासकों की राजधानी थी। यह महापाषाण युग के महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है। यहां घूमने लायक जगहों में ट्रिपल फॉल्स, जूलॉजिकल पार्क और डाइजेफे गांव शामिल हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 10/10

    बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ती पहुंच
    असम की सुंदरता अब पहले से अधिक सुलभ हो गई है। हाल के वर्षों में राज्य में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार हुआ है। 2025 में गुवाहाटी हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा, जिससे इसकी क्षमता चार गुना बढ़ जाएगी। इसके अलावा, बेहतर सड़कें और परिवहन सुविधाएं असम को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए और भी आसान बना रही हैं। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: भारत की ये 5 बेहतरीन ट्रेन यात्राएं कर देंगी आपको मंत्रमुग्ध, जो होगा आपके जीवन का सबसे अच्छा अनुभव)

TOPICS
Assam
assam news
Dimapur lynching
Kamakhya Devi Temple
kaziranga national park
Travel
travel-destination
travelling
+ 4 More
Trending Topics
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
Trending Stories
  • फ्रांंस: प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू विश्वास मत हारे, सरकार गिरी
  • ‘आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे’, पीएम मोदी ने की यरुशलम में हुए आतंकी हमले की निंदा
  • उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए होगी वोटिंग, सीपी राधाकृष्णन और बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच होगा मुकाबला, जानिए इससे जुड़ी सारी जानकारी
  • इस दल ने कर दिया उपराष्ट्रपति चुनाव के बहिष्कार का ऐलान, किसे होगा नुकसान?
  • ग्यारह राज्यों में माध्यमिक स्तर पर 15% से अधिक छोड़ रहे स्कूल, शिक्षा मंत्रालय की ‘यूडाइस प्लस’ रिपोर्ट में हुआ खुलासा
  • ‘ये लोग सोचते हैं कि आदिवासी होने के नाते वे कुछ भी कर सकते हैं…’, सुप्रीम कोर्ट ने घर से निकाली गई विधवा का संपत्ति का अधिकार बहाल किया
  • पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने की दिल्ली में सरकारी बंगले की मांग, मंत्रालय को लिखा पत्र 
  • जम्मू कश्मीर के इकलौते AAP विधायक पर बड़ा एक्शन, PSA कानून के तहत हुई गिरफ्तारी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव में साथ लड़े ठाकरे बन्धु तो क्या करेगी कांग्रेस? उद्धव से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने दिया यह जवाब
  • ये हैं टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले सभी गेंदबाज: पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज बने लेटेस्ट एंट्री
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
Download Apps
  • Play_stor
  • Apple_stor
Express Group
  • The Indian Express
  • The Financial Express
  • Loksatta
  • IeTamil.Com
  • IeMalayalam.Com
  • IeBangla.Com
  • ieGujarati.com
  • InUth
  • IE Education
  • The ExpressGroup
  • Ramnath Goenka Awards
Quick Links
  • T&C
  • Privacy Policy
  • Latest News
  • Contact Us
  • About US
  • This Website Follows The DNPA’s Code Of Conduct
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • नई दिल्ली
  • मुंबई
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • RSS
  • Privacy Policy
  • About US