-
भारत का उत्तर-पूर्वी राज्य असम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और विश्व प्रसिद्ध चाय बागानों के लिए जाना जाता है। न्यूयॉर्क टाइम्स की प्रतिष्ठित सूची ’52 Places to Go in 2025′ में असम ने चौथा स्थान हासिल किया है। यह लिस्ट दुनिया की 52 अद्वितीय जगहों को उजागर करती है, जिनमें प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व जैसे पहलू शामिल होते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
इस लिस्ट में पहले स्थान पर जेन ऑस्टेन का इंग्लैंड, दूसरे पर गैलापागोस द्वीप (इक्वाडोर), तीसरे पर न्यूयॉर्क सिटी के संग्रहालय और पांचवें पर व्हाइट लोटस, थाईलैंड जैसे स्थान शामिल हैं। यह भारत के लिए गर्व की बात है कि असम ने दुनिया के अन्य खूबसूरत स्थलों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में चलिए जानते हैं असम में घूमने लायक कुछ जगहों के बारे में। (Photo Source: Pexels)
-
असम के चाय बागान
असम भारत का एक ऐसा राज्य है, जो अपनी हरी-भरी चाय बागानों, सांस्कृतिक विविधता, और समृद्ध इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यहां के हरे-भरे लैंडस्केप, खूबसूरत पहाड़ियां और ब्रह्मपुत्र नदी का विशाल विस्तार इसे एक स्वर्ग जैसा अनुभव कराता है। असम को ‘ग्रीन गोल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े चाय उत्पादकों में से एक है। (Photo Source: Pexels) -
चाराइदेव मोईडाम
2024 में, असम के चाराइदेव मोईडाम्स को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता मिली। ये प्राचीन समाधि स्थल अहोम राजवंश के समय (13वीं से 19वीं सदी) में बनाए गए थे। चाराइदेव मोईडाम्स को असम का ‘पिरामिड’ भी कहा जाता है। ये समाधि स्थल न केवल ऐतिहासिक महत्व रखते हैं, बल्कि असम के शाही इतिहास और आध्यात्मिकता का भी प्रतीक हैं। (Photo Source: Pexels) -
काजीरंगा नेशनल पार्क
असम का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भी विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। यह पार्क एक सींग वाले गैंडे (राइनो) की एंडेंजर्ड स्पीशीज के लिए जाना जाता है। यह जगह वाइल्ड लाइफ प्रेमियों के लिए एक जन्नत है और असम के पर्यटन का मुख्य आकर्षण है। (Photo Source: Pexels) -
माजुली द्वीप
ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। माजुली अपनी सांस्कृतिक धरोहर, सत्रों (वैष्णव मठों) और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। माजुली को असम की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जा सकता है। माजुली पूर्वी असम में नव वैष्णव विचारधारा का मुख्य केंद्र है। (Photo Source: Pexels) -
कामाख्या मंदिर
गुवाहाटी में स्थित यह प्राचीन मंदिर देवी कामाख्या को समर्पित है और तांत्रिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। यह शक्ति उपासना का एक प्रमुख केंद्र है और लाखों भक्तों को आकर्षित करता है। यह मंदिर एक पहाड़ी पर बना है। (Photo Source: Pexels) -
सिबसागर
अहोम राजाओं की राजधानी, जहां कई ऐतिहासिक स्मारक और तालाब हैं। चीन के ताई भाषी अहोम लोग 13वीं शताब्दी में युन्नान क्षेत्र से इस क्षेत्र में आये थे। शिवसागर 18वीं शताब्दी में अहोम साम्राज्य की राजधानी थी। उस समय इसे रंगपुर कहा जाता था। उस काल के कई मंदिर यहां मौजूद है। (Photo Source: Pexels) -
दीमापुर
यह शहर असम और नागालैंड की संस्कृति का मिलन स्थल है। मध्यकाल में यह नगर दिमासा कछारी शासकों की राजधानी थी। यह महापाषाण युग के महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है। यहां घूमने लायक जगहों में ट्रिपल फॉल्स, जूलॉजिकल पार्क और डाइजेफे गांव शामिल हैं। (Photo Source: Pexels) -
बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ती पहुंच
असम की सुंदरता अब पहले से अधिक सुलभ हो गई है। हाल के वर्षों में राज्य में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार हुआ है। 2025 में गुवाहाटी हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा, जिससे इसकी क्षमता चार गुना बढ़ जाएगी। इसके अलावा, बेहतर सड़कें और परिवहन सुविधाएं असम को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए और भी आसान बना रही हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: भारत की ये 5 बेहतरीन ट्रेन यात्राएं कर देंगी आपको मंत्रमुग्ध, जो होगा आपके जीवन का सबसे अच्छा अनुभव)
