-
Anushka Sharma BodyGuard: अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार है। शाहरुख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वालीं अनुष्का ने ढेरों हिट फिल्में दी हैं। अब तो वह प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज पाताल लोक ने खूब नाम कमाया। सफलता की सीढ़ियां चढ़ आज इस मुकाम पर पहुंचने वालीं अनुष्का के साथ उनके बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह उर्फ सोनू हमेशा साए की साथ रहते हैं। (All Photos: Social Media)
-
प्रकाश सिंह सालों से अनुष्का की सुरक्षा में तैनात हैं। फिल्म सेट हो या फिर कोई पब्लिक मीटिंग, हर जगह प्रकाश अनुष्का को प्रोटेक्ट करते नजर आ जाते हैं।
-
अनुष्का शर्मा के लिए प्रकाश बॉडीगार्ड से बढ़कर हैं। वह उनका जन्मदिन भी सेलिब्रेट करती हैं।
-
फिल्म जीरो के सेट पर तो अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ मिलकर प्रकाश सिंह के लिए सरप्राइज पार्टी रख दी थी।
-
विराट कोहली से शादी के बाद भी प्रकाश सिंह अनुष्का के बॉडीगार्ड बने हुए हैं।
-
प्रकाश अब अनुष्का और विराट दोनों को प्रोटेक्ट करते देखे जाते हैें।
-
साल 2018 की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड को 1.2 करोड़ रुपए सालाना देती हैं। हालांकि अब कितनी सैलरी है इसके बारे में कहीं कोई जानकारी नहीं है।