-
Anil Ambani Car Collection: कभी दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शुमार रहे अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस (Reliance) ग्रुप के मुख्यालय पर यस बैंक (Yes Bank) ने अपना अधिकार जमा लिया है। यस बैंक ने यह कार्रवाई 2,892 करोड़ रुपए का कर्ज वापस नहीं करने पर किया है। बैंक ने रिलायंस के नागिन महल स्थित ऑफिस के दो फ्लोर भी अपने अधिकार में ले लिया है। कर्जे में डूब चुके अनिल अंबानी की लाइफस्टाइल अभी भी काफी लग्जरी है। उनके पास देश का दूसरा सबसे महंगा घर है तो कई आलीशान गाड़ियां भी हैं। अनिल अंबानी के पास ऐसी गाड़ियां हैं जो पलक झपकते आंखों से ओझल हो सकती हैं।(Photos: Social Media)

अनिल अंबानी के पास लेम्बोर्गिनी गैलार्डो है।यह 3.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटे की है। -
भारत में चुनिंदा लोगों के पास ही रोल्स रॉयल मौजूद है। अनिल अंबानी के पास रोल्स रॉयस का एक्सक्लूसिव फैंटम वर्जन है।

अनिल अंबानी के पास S-Class मर्सडीज बेंज भी है। वह भारत के उन चंद बिलिनेयर्स में एक हैं, जो खुद अपनी कार ड्राइव करते हैं। 
अनिल अंबानी के कार कलेक्शन में रेंज रोवर वोग भी है। 
अनिल अंबानी को अकसर उनकी टोयोटा फॉर्चूयनर कार के साथ भी स्पॉट किया गया है।