Anveshi jain Gandii Baat: अन्वेषी जैन आज बेहद पॉपुलर हो चुकी हैं। लोग उनके बारे में हर चीज जानना चाहते हैं। तभी अन्वेषी साल 2020 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस भी रह चुका हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं अन्वेषी जैन: अन्वेषी जैन मूल रूप से मध्यप्रदेश के खजुराहो की रहने वाली हैं। अन्वेषी ने अपनी स्कूलिंग खजुराहो से ही पूरी की। अन्वेषी जैन इलेक्ट्रिक इंजीनियर हैं। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने एमबीए में दाखिला लिया। कॉलेज के दिनों में अन्वेषी जैन के शरीर की बनावट का खूब मजाक उड़ाया जाता था। अन्वेषी अपने उन दिनों को याद करते हुए कहती हैं कि लोग मेरे शरीर को लेकर इतने कमेंट करते थे कि मुझे अपनी बॉडी से ही नफरत होने लगी थी। -
एमबीए में दाखिले के बाद अन्वेषी को लगा कि क्यों ना फिल्मों में ट्राई किया जाए। उन्होंने एमबीए बीच में ही छोड़ दी औऱ मुंबई का रुख कर लिया।
-
मुंबई में उन्हें आल्ट बालाजी की इरोटिक वेब सीरीज गंदी बात में काम करने का मौका मिला। गंदी बात में उन्होंने खूब बोल्ड सीन दिए।
-
गंदी बात के एख एपिसोड में अन्वेषी जैन ने एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी के साथ लेस्बियन इंटीमेट सीन दिय़ा था। ये सीन खूब वायरल हुआ था। वहीं से अन्वेषी भी पॉपुलर हो गईं।
-
आज अन्वेषी जैन को सोशल मीडिया में 30 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह खुद का मोबाइल ऐप भी चलाती हैं। (All Photos: Anveshi Jain Instagram)
