-
Akshay Kumar Suniel Shetty Controversy: सुनील शेट्टी औऱ अक्षय कुमार ने साथ में करीब दर्जन भर से भी ज्यादा फिल्में की हैं। धड़कन, हेरा फेरी औऱ मोहरा जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले ये दोनों कलाकार बेहद अच्छे दोस्त हैं। सुनील शेट्टी कई इंटरव्यूज में कह भी चुके हैं कि बॉलीवुड में उनके सबसे अच्छे दोस्त अक्षय कुमार हैं। हालांकि एक बार सुनील शेट्टी ने अक्षय से कभी भी बात ना करने की कसम खा ली थी। (Photos: Social Media)

अक्षय कुमार औऱ सुनील शेट्टी दोनों ने ही अपना करियर बतौर एक्शन हीरो शुरू किया था। सफलता के मामले में दोनों का ही करियर लगभग बराबर चल रहा था। साथ में एक के बाद एक फिल्में करने के कारण दोनों अच्छे दोस्त बन गए। -
31 मार्च 2000 को दोनों की बलॉकबस्टर फिल्म हेरा फेरी रिलीज हुई। इस फिल्म ने सफलता के कई कीर्तिमान बनाए।
-
हालांकि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय और सुनील शेट्टी के रिश्तों में दरार की भी खबरें मीडिया में आईं।
-
दरअसल सुनील शेट्टी को कहीं से खबर मिली थी कि अक्षय कुमार ने एडिटिंग टेबल पर उनके रोल कटवा दिये हैं| सुनील ने इन बातों पर नाराजगी अपने करीबी दोस्तों के बीच जाहिर की थी|
-
उन्होंने तब अक्षय पर भड़कते हुए कहा था कि मैं कभी अक्षय कुमार से बात नहीं करूंगा और ना ही उससे बात करूंगा।
-
सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अक्षय को परेशान करने वाल को-स्टार भी बताया था। जब ये अक्षय को पता चला की सुनील शेट्टी उनसे नाराज हैं तो उन्होंने उनसे बात की और चीजें साफ की।
-
अक्षय ने सुनील शेट्टी को यकीन दिलाया कि उन्होंने कभी भी किसी से उनके सीन काटने के लिए नहीं कहा। बाद में सुनील शेट्टी को भी अहसास हुआ कि उन्होंने अपने दोस्त को गलत समझ लिया।
-
दोनों के बीच दरार उसी दिन खत्म हो गई। उस वाकये को आज 20 साल हो चुके हैं। सुनील शेट्टी औऱ अक्षय कुमार आज भी बेहद अच्छे दोस्त हैं।