-
Akshay Kumar Rinkie Khanna: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अकसर चर्चा में रहते हैं। हालांकि अक्षय कुमार की साली और ट्विंकल की बहन रिंकी खन्ना पिछले कई सालों से लाइमलाइट से दूर हैं। 27 जुलाई, 1977 को मुंबई में जन्मीं रिंकी खन्ना ने भी बहन ट्विकंल की तरह ही बॉलीवुड में एंट्री तो की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाईं। रिंकी ने चार साल के छोटे से करियर में करीब 9 फिल्मों में काम किया।जानिए अब कहां हैं रिंकी खन्ना।
-
रिंक खन्ना ने जब फिल्मों में एंट्री मारी तो वह महज 17 साल की थीं। 4 सालों में ही उनका करियर खत्म हो गया।
-
फिल्मी करियर नहीं चला तो रिंकी ने शादी कर घर बसाने का फैसला कर लिया। रिंकी खन्ना ने साल 2003 में बिजनेसमैन समीप सरन संग ब्याह रचा लिया।
-
शादी के बाद रिंकी लंदन शिफ्ट हो गईं। उसके बाद उन्होंने खुद को बॉलीवुड से पूरी तरह अलग कर लिया।
-
अक्टूबर, 2004 में रिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अनामिका रखा। इसके बाद 2013 में उनको एक बेटा भी हुआ।

अक्टूबर, 2004 में रिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अनामिका रखा। इसके बाद 2013 में उनको एक बेटा भी हुआ। रिंकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कभी सुर्खियों में नहीं रहती। इतना ही नहीं, रिंकी सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से नहीं जुड़ी हैं। -
बता दें कि रिंकी खन्ना राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। उन्होंने 1999 में फिल्म प्यार में कभी-कभी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए जी सिने अवॉर्ड भी मिला था।
-
रिंकी खन्ना की आखिरी फिल्म थी चमेली (साल 2003)। इस फिल्म में वह छोटे से किरदार में दिखी थीं। (All Photos: Social Media)