-
अपनी कला से लोगों का दिल जीतने वाले कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने निजी जीवन में ऐसे दुख झेले हैं जिनके कारण वह अंदर तक टूट गए। लेकिन बाहरी दुनिया के सामने अपने इस दर्द को कभी झलकने ना दिया। हम बात कर रहे हैं उन सेलेब्स की जिन्होंने अपने बच्चे खोने का गम झेला है। इसमें गोविंदा जैसे सुपरस्टार से लेकर प्रकाश राज तक का नाम शामिल है। (All Photos: Social Media)
-
कॉमेडी के बादशाह गोविंदा अपनी फिल्मों के जरिये लोगों को खूब हंसाते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने अपनी बेटी को खोने का दुख झेला है। गोविंदा ने अपनी पहली बेटी को तब खो दिया था जब वह केवल चार महीने की थी। गोविंदा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरी पहली बेटी समय से पहले पैदा हुई थी। बेटी की मौत से गोविंदा पूरी तरह टूट गए थे।
-
साउथ के पॉपुलर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रकाश राज ने अपना 5 साल का बेटा खो दिया था। उनका बेटा पतंग उड़ाते हुए केवल एक फुट ऊंची टेबल से गिर गया था। इसके कुछ महीने बाद उसे दौरे पड़ने लगे और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। प्रकाश राज ने अपने बेटे को याद करते हुए कहा था कि किसी को समझ नहीं आया कि क्या वजह थी। उसकी मौत किसी भी दूसरे दुख से ज्यादा दुखद थी मेरे लिए। इसके बाद से मैंने जिंदगी को हल्के में नहीं लेता और इसका हर पल जीता हूं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अपने बेटे को खोने का दुख झेला है। उन्होंने अपने बेटे अयाज को 19 साल की उम्र में खो दिया था। बताया जाता है कि एक सड़क दुर्घटना में उनके बेटे को गंभीर चोट आई थी। जिसके कुछ समय बाद ही उसका देहांत हो गया। -
साल 2002 में सिंगर आशा भोसले की बेटी वर्षा भोसले ने 56 साल की उम्र में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कहा जाता है कि साल 1998 में अपने पति से तलाक होने के बाद से वह डिप्रेशन में थीं। वर्षा पहले भी कई बार खुद को मारने की कोशिश कर चुकी थीं।

शायद ही ऐसा कोई होगा जो चार्ली चैपलिन की अदाकारी पर नहीं हंसा होगा। मगर बहुत कम लोगों को पता होगा कि सभी को हंसाने वाले इस चेहरे के पीछे बड़े गम छिपे थे। चार्ली चैपलिन ने 4 शादियां की जिससे उन्हें 11 बच्चे पैदा हुए। चार्ली चैपलिन के पहले बच्चे की मौत उसके जन्म के तीन दिन बाद ही हो गई थी।