-
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पहली फिल्म थी सौगंध। इस फिल्म में अक्षय कुमार की अभिनेत्री थीं शांति प्रिया (Shanti Priya)। शांति की भी ये पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म से साथ में करियर शुरू करते हुए अक्षय आज सुपरहिट फिल्मों की गारंटी बन गए हैं तो वहीं शांतिप्रिया खो गई हैं। हालांकि सालों बाद एक बार फिर से वह चर्चा में हैं।
-
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया गॉसिप्स की मानें तो शांति प्रिया को बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने का ऑफर मिला है।
-
शांति प्रिया सौगंध से पहले तमाम साउथ की फिल्में कर चुकी थीं। सौगंध के बाद वह कुछ दूसरी हिंदी फिल्मों में भी नजर आईं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
-
फिल्मी करियर फ्लॉप हुआ तो शांति प्रिया ने छोटे पर्दे का रुख कर लिया। लेकिन भगवान ने उन्हें 35 की उम्र में ही बेवा बना दिया जिसके बाद वह टीवी से भी दूर हो गईं।
-
शांति प्रिया ने बाजीगर फेम सिद्धार्थ से 1992 में शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे हुए। 2004 में हार्ट अटैक से सिद्धार्थ की मौत हो गई।
-
पति की मौत के बाद शांति प्रिया पर दोनों बच्चों करो पालने की जिम्मेदारी आई जिसे उन्होंने बखूबी निभाया भी।
-
इतनी मुश्किलों के बाद भी शांति टूटी नहीं औऱ एक बार फिर से टीवी पर वापसी की। साल 2008 में शांति प्रिया 'माता की चौकी' सीरियल में मां वैष्णो देवी के किरदार में नजर आईं। यह सीरियल 2011 तक टेलिकास्ट हुआ।
-
अब वह एक बार फिर से टीवी पर नजर आ सकती हैं। बिग बॉस के जरिए शांति प्रिया फिर से अपनी खो चुकी लोकप्रियता हासिल कर सकती हैं।