-
Shanti Priya In Bigg Boss 14: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पहली फिल्म थी सौगंध। 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनकी अभिनेत्री थीं शांति प्रिया। शांति की भी ये पहली बॉलीवुड मूवी थी। शांति प्रिया को टीवी रियालिटी शो Bigg Boss 14 ते लिए अप्रोच किया गया है। शांति प्रिया ने अपनी निजी जिंदगी में काफी चुनौतियों का सामना किया है। 35 की छोटी उम्र में ही विधवा हो जाने के बाद भी वह किसी तरह की परेशानियों के सामने नहीं झुकीं।
-
शांति प्रिया ने एक्टर सिद्धार्थ रे से शादी की थी। सिद्धार्थ शाहरुख खान के साथ 1992 की फिल्म बाजीगर में काम कर चुके थे।
-
सिद्धार्थ दिग्गज फिल्मकार वी शांताराम के बेटे थे। सिद्धार्थ 1992 से 2004 तक फिल्मों में एक्टिव रहें।
-
सिद्धार्थ ने हिंदी मराठी और साउथ की फिल्मों में काम किया। 1977 में बतौर बाल कलाकार उन्होंने फिल्म छानी में काम किया था। 1980 में फिल्म थोड़ी सी बेवफाई में भी बाल कलाकार के तौर पर काम किया।
-
सिद्धार्थ की पहली बॉलीवुड मूवी थी वंश। वंश 1992 में रिलीज हुई थी। इसी साल बाजीगर भी आई थी।
-
बाजीगर और वंश के अलावा उन्होंने पनाह, बिच्छू, जानी दुश्मन, एक अनोखी कहानी , परवाने, युद्धपथ, तिलक और मिलिट्रीराज जैसी फिल्मों में दिखें। सिद्धार्थ रे की आखिरी फिल्म साल 2004 में चरस- अ ज्वाइंट ऑपरेशन थी।
-
साल 1999 में शादी के बाद शांति प्रिया और सिद्धार्थ के दो बच्चे हुए। सबकुछ ठीक चल रहा था तभी साल 2004 में एक दिन सिद्धार्थ रे की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
-
सिद्धार्थ रे निधन के वक्त 40 साल के थे औऱ शांति प्रिया महज 35 साल की।
-
35 साल की उम्र में ही विधवा हो जाने वालीं शांति प्रिया ने परिवार और बच्चों से जुड़ी हर जिम्मेदारी बड़े कमाल से निभाई।
-
अब शांति प्रिया के फैंस बिग बॉस के जरिए एक बार फिर से उनके बारे में जान पाएंगे।