-
मां बनना लगभग हर स्त्री का सपना होता है। फिर चाहे वो आम महिला हो या फिर सेलिब्रिटी। शादी के बाद हर महिला चाहती है कि वह अपने बच्चे को जन्म दे। हालांकि कई महिलाओं के साथ ऐसा हादसा भी होता है जब वह बच्चे को जन्म देने से पहले उन्हें कोख में ही खो बैठती हैं। चिकित्सा की भाषा में इसे मिसकैरेज कहा जाता है। आइए जानते हैं उन 5 अभिनेत्रियों के बारे में जो मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं(Photos: Social Media):
-
शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा ने साल 2012 में बेटे विहान को जन्म दिया। विहान से पहले शिल्पा एक बार मिसकैरेज में अपना बच्चा खो चुकी हैं।
-
आमिर खान की पत्नी किरण राव साल 2009 में मां बनने वाली थीं लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद साल 2011 में आईवीएफ सेरोगेसी की मदद से उनके घर में बेटे ने जन्म लिया।
-
एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि शादी के दो साल बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थी लेकिन मिसकैरेज के चलते अपने बच्चे को जन्म नहीं दे सकीं।
-
दिलीप कुमार से शादी के बाद 1972 में सायरा गर्भवती हुईं। लेकिन 8 महीने बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया।
-
करण पटेल ने एक्ट्रेस अंकिता भार्दव से शादी रचाई है। अंकिता 2018 में प्रेग्नेंट हुईं लेकिन पांचवें महीने में उनका मिसकैरेज हो गया।