-
राजा भैया (Raja Bhaiya) से राजकुमारी रत्ना सिंह (Ratna Singh) तक यूपी की राजनीति में कई ऐसे नाम हैं जो किसी ना किसी राजघराने या रियासत से ताल्लुक रखते हैं। इन्हीं में से एक नाम है रानी पक्षलिका सिंह (Rani Pakshalika Singh) का। पक्षलिका सिंह को बीहड़ की रानी भी कहा जाता है। पक्षलिका पहले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की समाजवादी पार्टी की सदस्य थीं लेकिन अब योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार में बीजेपी (BJP) की विधायक हैं। आइए जानते हैं रानी पक्षलिका सिंह से जुड़ी कुछ बातें:
-
रानी पक्षलिका सिंह बाह तहसील से बीजेपी एमएलए हैं।यह क्षेत्र चंबल के बीहड़ में आता है और उन्हें बीहड़ की रानी भी कहा जाता है।
-
पक्षलिका सिंह भदावर राजघराने से हैं। उनके पति राजा अरिदमन सिंह इस रियासत के राजा हैं। अरिदमन सिंह समाजवादी पार्टी से एमएलए और मंत्री रह चुके हैं।
-
पक्षलिका सिंह ने 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान जो हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि उनके पास कुल 132 हथियार हैं।
-
पक्षलिका सिंह ने बताया कि उनके नाम पर करीब 50 लाख रुपए की कीमत के 22 बोर की एक एनपीबी राइफल, पिस्टल और डीबीबीएल गन है।
-
वहीं पक्षलिका सिंह के पति राजा अरिदमन सिंह के नाम पर 12 बोर की एक डीबीबीएल गन, एक पिस्टल, एक कार्बाइन, 34 तलवार, 8 चाकू, 31 खंजर और 53 छुरे हैं।
-
बता दें कि पुराने समाजवादी रहे भदावर रियासत के रानी और राजा ने 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव का साथ छोड़ योगी आदित्यनाथ रा हाथ पकड़ लिया था।
-
Photos: Pakshalika Singh Facebook
