-
Aditya L1 Mission Details: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद बाद अब सूर्य को अपना अगला लक्ष्य बनाया है। इसी कड़ी में आज 2 सितंबर को आंध्रप्रेदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आदित्य-एल 1 (Aditya-L1) को लॉन्च किया गया। (Source: @isro:twitter)
-
ISRO ने आदित्य-एल 1 को आज सुबह 11:50 बजे पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C57) के जरिए लॉन्च किया। ऐसे में चलिए जानते हैं इस सूर्ययान को बनाने में कितनी लागत आई है। (Source: @isro:twitter)
-
बता दें, आदित्य- एल 1 का बजट करीब 400 करोड़ रुपए है। इसको दिसंबर 2019 से बनाना शुरू किया गया था। आदित्य-एल1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा। (Source: @isro.in/instagram)
-
अनुमान लगाया जा रहा है कि सूर्य की कक्षा L-1 तक पहुंचने में इसे पूरे 125 दिन लग सकते हैं। वहीं, यह यान लगभग 5 साल तक सूरज से निकलने वाली किरणों का अध्ययन करेगा। (Source: @isro.in/instagram)
-
इस स्पेसक्राफ्ट को सूर्य की सबसे बाहरी परत के ऑब्जर्वेशन के लिए तैयार किया गया है। यह सौर वायुमंडल यानी क्रोमोस्फेयर और कोरोना की गतिशीलता का अध्ययन करना है। इसके जरिए सूर्य के रहस्यों से पर्दा उठेगा। (Source: @isro.in/instagram)
-
बता दें, सूरज की सतह से थोड़ा ऊपर यानी फोटोस्पेयर का तापमान लगभग 5500 डिग्री सेल्सियस रहता है, वहीं उसके केंद्र का तापमान लगभग 1.50 करोड़ डिग्री सेल्सियस है। ऐसे में किसी स्पेसक्राफ्ट का वहां जाना संभव नहीं है। मगर आदित्य-एल 1 को इस तरह से तैयार किया गया है जो सूरज की गर्मी बर्दाश्त कर सकता है। (Source: @isro:twitter)
-
वहीं, इस सूर्ययान में सूरज से निकलने वाली गर्म हवाओं की स्थिति का आंकलन करने के लिए प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (PAPA) लगाया गया है। ये उन हवाओं में मौजूद इलेक्ट्रॉन्स और भारी आयन (ions) के डायरेक्शन पर रिसर्च करेगा। इसके साथ ही सूर्य से निकलने वाले पार्टिकल्स के वजन का आंकलन करना भी इसी उपकरण का काम होगा। (Source: @isro:twitter)
-
आदित्य-एल 1 सूर्य की स्टडी करने वाला पहला भारतीय मिश है। उम्मीद की जा रही है कि चंद्रयान-3 की तरह ही आदित्य-एल 1 भी कामयाब होगा। भारत के पहले सूर्य मिशन को लेकर लोगों के उत्साह को देखते हुए इसे सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। (Source: @isro.in/instagram)
(यह भी पढ़ें: G 20 Summit 2023 के लिए दुल्हन सी सजी दिल्ली, रोशनी से नहाई राजधानी)