-
बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं। एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का रिकॉर्ड भी बॉलीवुड के नाम ही है। फिल्में बनाने में डायरेक्टर्स का बड़ा योगदान होता है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई डायरेक्टर्स रियल लाइफ में सिबलिंग (भाई-बहन) भी हैं। आइए जानते हैं किनके नाम इसमें हैं शामिल:
-
खिलाड़ी, रेस औऱ बाजीगर जैसी फिल्में बनाने वाले अब्बास औऱ मस्तान रियल लाइफ में भाई हैं। अब्बास बड़े हैं और मस्तान छोटे।
-
दिल चाहता है और डॉन जैसी फिल्में बनाने वाले फरहान अख्तर औऱ जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वालीं जोया अख्तर भाई बहन हैं।
-
अनुराग कश्यप औऱ अभिनव कश्यप भाई हैं। अभिनव कश्यप ने सलमान खान की दबंग जैसी फिल्म का निर्देशन किया है।
-
फराह खान और साजिद खान भी भाई बहन हैं।