-
बॉलीवुड में तमाम ऐसे एक्टर्स हैं जो एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। रिलेशनशिप में रहते हुए अकसर ये सितारे एक साथ देखे जाते थे। लेकिन जब ब्रेकअप हुआ तो उसके बाद दोनों के बीच खाई इतनी बढ़ी कि वो लोग एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते। वहीं कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स की शादियों में पहुंचे। आइए डालते हैं नजर ऐसे ही कुछ स्टार्स पर(Photos: Social Media):
-
प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में उनके दोनों एक्स शाहिद कपूर और हरमन बवेजा पहुंचे थे।

बिपाशा ने जब करण सिंह ग्रोवर से ब्याह रचाया तब शादी में उनके एक्स डिनो मोरियो भी शामिल हुए थे। 
अनुष्का शर्मा का नाम रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जाता था। ये प्रचलित था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली औऱ अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में रणवीर सिंह की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। -
रणबीर कपूर अपनी एक्स सोनम कपूर की शादी में आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे।
-
नेहा धूपिया की शादी में युवराज सिंह की मौजूदगी ने उनके पुराने अफेयर की चर्चा फिर से छेड़ दी थी।
-
मिलिंद सोमन ने जब अंकिता कोंवर से शादी की तब उनकी एक्स वाइफ दिपन्निता भी मौजूद थीं।