-
खुश रहने से अच्छे हार्मोन रिलीज होते हैं जिससे तनाव, स्ट्रेस और अन्य कई समस्याओं से दूर रहते हैं। आज लोग खुश रहने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 30 साल से कम उम्र के लोगों के लिए दुनिया के दस सबसे खुशहाल देश कौन से हैं। (Photo: Pexels) दुनिया के इन 10 शहरों में घूमने के लिए नहीं खर्च करने पड़ते ज्यादा पैसे, टॉप पर इंडिया का ये शहर
-
दरअसल, हाल ही में गैलप (Gallup) की एक रिपोर्ट आई जिसमें बताया गया कि 30 साल से कम उम्र के युवाओं के लिहाज से दुनिया के सबसे खुशहाल कौन-कौन से हैं। यह रिपोर्ट युवा खुद को सबसे संतुष्ट, खुश और खुद को कितना सुरक्षित महसूस करते हैं इस आधार रिसर्च के बाद तैयार की जाती है। Gallup के हवाले से इस रिपोर्ट को वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। (Photo: Pexels)
-
1- लिथुआनिया
युवाओं की खुशहाली के मामले में पहले स्थान पर लिथुआनिया है जो यूरोप का एक छोटा सा देश है। (Photo: Pexels) -
2- इजराइल
इस लिस्ट में तकनीक और संस्कृति के लिए मशहूर इजराइल का भी नाम शामिल है जो अपने युवाओं के लिए एक सकारात्मक माहौल प्रदान करता है। (Photo: Pexels) दुनिया के इन 10 देशों में है सबसे ज्यादा सड़कों का जाल, भारत सिर्फ इससे पीछे -
3- सर्बिया
दक्षिण-पूर्वी यूरोप का यह देश युवाओं की जीवनशैली और सामाजिक संतुष्टि में तीसरे स्थान पर है। (Photo: Pexels) -
4- आइसलैंड
30 साल से कम युवाओं के लिए सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में आइसलैंड चौथे स्थान पर है। यह अपने प्राकृतिक सुंदरता और सुरक्षित माहौल के लिए मशहूर है। (Photo: Pexels) -
5- डेनमार्क
डेनमार्क भी 30 साल से कम उम्र के युवा खुशहाल देशों में से एक है। (Photo: Pexels) दुनिया के इन 10 देशों में फ्री है शिक्षा, विदेशी छात्र भी मुफ्त में कर सकते हैं पढ़ाई -
6- लक्जमबर्ग
लक्जमबर्ग आर्थिक रूप से मजबूत और जीवन की गुणवत्ता के मामले में हमेशा से युवाओं के लिए आकर्षक है। यही वजह है कि यह देश युवाओं के लिए दुनिया के खुशहाल देशों में से एक है। (Photo: Pexels) -
7- फिनलैंड
फिनलैंड दुनिया के खुशहाल देशों की लिस्ट में काफी समय से शामिल है। यह देश 30 साल से कम युवाओं के लिए भी खुशहाल है। फिनलैंड अपने एजुकेशन सिस्टम और शांत माहौल वाला एक खूबसूरत देश है। (Photo: Pexels) -
8- रोमानिया
30 वर्ष से कम युवाओं के लिए खुशहाल देशों की लिस्ट में रोमानिया आठवें स्थान पर है। (Photo: Pexels) दुनिया के 10 सबसे शिक्षित देश, जानें इंडिया-पाकिस्तान का हाल -
9- नीदरलैंड
युवाओं के लिए खुशहाल देशों की लिस्ट में नीदलैंड नौवें स्थान पर है। (Photo: Pexels) -
10- चेक गणराज्य
दुनिया के खूबसूरत देशों में से एक चेक गणराज्य 30 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए खुशहाल देशों की लिस्ट में दसवें स्थान पर है। (Photo: Pexels) दुनिया के 23 सबसे खूबसूरत शहर, इस देश के 4 सीटीज का नाम
