• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • Putin India Visit
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • Putin India Visit
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. why balochistan is fighting for freedom from pakistan and bla is targeting pakistan army amid india tensions

न बाहर चैन, न अंदर सुकून: भारत की स्ट्राइक के बीच बलूचिस्तान ने भी खोला मोर्चा, जानिए क्यों ये हिस्सा होना चाहता है पाकिस्तान से अलग

Why Balochistan wants Independence: पाकिस्तान में स्थित बलूचिस्तान, जिसका क्षेत्रफल पाकिस्तान के कुल भूभाग का लगभग 46% है, लंबे समय से संघर्ष और विद्रोह का केंद्र बना हुआ है।

By: Archana Keshri
Updated: May 9, 2025 15:43 IST
हमें फॉलो करें
  • 1/10

    पाकिस्तान के लिए बलूचिस्तान एक ऐसा जख्म बनता जा रहा है जो न सिर्फ हर वक्त टीस देता है, बल्कि उसकी सत्ता और संप्रभुता को भी चुनौती देता है। एक ओर जहां भारत से तनाव के हालात बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के भीतर ही जंग का ऐलान कर दिया है। (Photo: REUTERS)

  • Balochistan freedom movement
    2/10

    लगातार हमले, आजादी की मांग और पाक सेना के खिलाफ खुली बगावत ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर बलूचिस्तान पाकिस्तान से अलग क्यों होना चाहता है? (PTI Photo)

  • 3/10

    बलूचिस्तान में क्यों भड़का विद्रोह?
    बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो कुल क्षेत्रफल का 46% हिस्सा घेरता है, लेकिन यहां की आबादी महज 6% है। खनिज संसाधनों से भरपूर यह इलाका आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से लगातार उपेक्षित रहा है। यही उपेक्षा आज गुस्से में तब्दील हो चुकी है। (Photo: REUTERS)

  • 4/10

    आर्थिक भेदभाव:
    बलूचिस्तान के संसाधनों का दोहन तो किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिला। चीन के साथ मिलकर बन रहे CPEC प्रोजेक्ट का भी स्थानीय जनता ने विरोध किया, क्योंकि इससे न तो उन्हें रोजगार मिला और न ही विकास। (Photo: REUTERS)

  • 5/10

    सामाजिक और राजनीतिक अलगाव:
    बलूच लोगों को पाकिस्तानी सेना और प्रशासनिक ढांचे में कभी सम्मानजनक भागीदारी नहीं दी गई। गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी बलूचों की सबसे बड़ी समस्याएं बनी रहीं। 70% आबादी गरीबी रेखा से नीचे है और सेना में उनके लिए कोई उच्च पद नहीं है। (Photo: REUTERS)

  • 6/10

    बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की भूमिका
    BLA बलूचिस्तान के आजादी की लड़ाई का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरा है। इस संगठन ने हाल ही में पाकिस्तानी सेना पर कई बड़े हमले किए हैं। 4 जनवरी 2025 को 43 43 पाक सैनिक मारे गए, 1 फरवरी 2025 को 18 अर्धसैनिक बल के जवानों की मौत, 12 मार्च 2025 को ट्रेन हाइजैक और 200 सैनिकों की हत्या। (Photo: REUTERS)

  • 7/10

    16 मार्च 2025 को बस पर हमला और 90 सैनिकों की मौत, 6 मई 2025 को 6 सैनिकों को मार डाला, वहीं 7 मई 2025 को बलूचिस्तान के बोलन जिले में IED से 12 सैनिक मारे गए। BLA की आक्रामकता से साफ है कि यह आंदोलन अब सिर्फ नारों तक सीमित नहीं, बल्कि एक संगठित सैन्य विद्रोह का रूप ले चुका है। (Photo: REUTERS)

  • 8/10

    बलूचिस्तान पर कब्जे की कहानी
    आजादी के वक्त बलूचिस्तान एक स्वतंत्र रियासत के तौर पर रहना चाहता था। 1947 में कलात राज्य ने पाकिस्तान में विलय से इनकार कर दिया था। परंतु 1948 में पाकिस्तानी सेना ने बलपूर्वक इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। तभी से बलूचों में अलगाव की भावना पनपती रही है, जो अब विस्फोटक रूप ले चुकी है। (ANI Photo)

  • 9/10

    भारत से क्यों है उम्मीद?
    बलूच नेताओं और आम नागरिकों ने कई बार भारत से समर्थन की अपील की है। 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता जताई थी। अब 2025 में फिर हालात बिगड़ चुके हैं। भारत से मदद मांगने वाले बलूच नेता मीर यार बलूच ने नई दिल्ली में बलूच दूतावास खोलने की मांग भी की है। (Photo: REUTERS)

  • 10/10

    पाकिस्तान की दोहरी मुश्किल
    भारत से जारी तनाव के बीच बलूचिस्तान में बढ़ते विद्रोह ने पाकिस्तान को दो मोर्चों पर लड़ाई में झोंक दिया है। एक ओर भारतीय वायुसेना के जवाबी हमले, दूसरी ओर BLA के कब्जे और हमले। ऐसे में पाकिस्तान के लिए तय करना मुश्किल हो गया है कि वह भारत से निपटे या बलूचिस्तान को बचाए। (Photo: REUTERS)
    (यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव में सुरक्षित रहने के उपाय, घर में जरूर कर लें इन चीजों की व्यवस्था)

TOPICS
Balochistan
India Pakistan
India Pakistan War
India Vs Pakistan
Pakistan
+ 1 More
अपडेट
मिक्सर ग्राइंडर के जार को कैसे करें क्लीन? इस तरह मिनटों में निकल जाएगी अंदर फंसी गंदगी
यूपी में कई जगह गंगा का पानी नहाने लायक नहीं, क्या हुआ नमामि योजना का?
CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई में आई जूनियर असिस्टेंट समेत 124 पदों पर भर्तियां, 22 दिसंबर तक cbse.gov.in पर करें अप्लाई
RCB, MI या CSK नहीं, भारत के इस खिलाड़ी की कप्तानी वाली टीम को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा सर्च
Khesari Lal Yadav New Song: दिल टूटे आशिक बने खेसारी लाल यादव, नए गाने का प्रोमो हुआ रिलीज
3 दिन बाद से इन राशियों पर मेहरबान हो सकते हैं धन के दाता शुक्रदेव, ऐशो आराम की होगी प्राप्ति, हर काम में मिलेगी सफलता
रातभर ऐसे तैयार करें आटा और सुबह बनाएं रोटी, विटामिन B12 और Vitamin D की कमी होगी दूर, सुधर जाएगी गट हेल्थ
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
इंडिगो संकट: नहीं सामान्य हुए हालात, अब तक 2000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; क्या है आगे का एक्शन प्लान
अभिषेक टॉप 5 से बाहर, आयुष महात्रे नंबर 4; वैभव का है ऐसा हाल, सैयद मुश्ताक अली में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बैटर
सफाई पर खर्चा घटा, शिक्षा का बढ़ा… दिल्ली वालों के लिए नगर निगम बजट में क्या खास?
जनसत्ता आज का अखबार – 6 दिसंबर 2025, शनिवार का हिंदी समाचार पत्र – Today’s Hindi Newspaper, Jansatta ePaper (6 December)
फोटो गैलरी
20 Photos
इंडिगो फ्लाइट्स ठप, मुसाफिर बेहाल: यात्रियों की आंखों में आंसू, एयरपोर्ट बना अफरातफरी का मैदान, देखें तस्वीरें
16 hours agoDecember 5, 2025
8 Photos
सूर्य को फल समझने की घटना ने बना दिया ‘हनुमान’, नहीं जानते होंगे माता अंजनी ने उन्हें क्या दिया था नाम?
17 hours agoDecember 5, 2025
14 Photos
राष्ट्रीय धुनों के बीच पुतिन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
21 hours agoDecember 5, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US