-

केंद्र में किसकी सरकार होगी इसका रास्ता बिहार और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। 2025 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू और भाजपा के गठबंधन एनडीए को प्रचंड बहुमत मिली है। आज यानी नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली है। लेकिन यह बहुत ही कम लोगों को पता है वह पहली बार बहुत ही कम दिनों को लिए मुख्यमंत्री बने थे। आइए जानते हैं और कौन-कौन से मुख्यमंत्री हैं जो बेहद की कम दिनों के लिए सत्ता में काबिज रहे। (Photo: PTI)
-
1- नीतीश कुमार (Nitish Kumar)
नीतीश कुमार सबसे पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री साल 2000 में बने थे। हालांकि, इस दौरान वो सिर्फ सात दिनों के लिए ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहे। 10वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने वाले नीतीश कुमार का पहला कार्यकाल 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक रहा। (Photo: PTI) -
2- दीप नारायण सिंह (Deep Narayan Singh)
बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री दीप नारायण सिंह इस पद पर सिर्फ 17 दिनों के लिए काबिज रहे। उनका कार्यकाल 1 फरवरी 1961 से 18 फरवरी 1961 तक रहा। (Photo: constitutionofindia.net) नेता से व्यापारी तक, क्या करते हैं लालू प्रसाद यादव के सातों दामाद और कौन हैं दोनों बहू -
3- सतीश प्रसाद सिंह (Satish Prasad Singh)
सीतश प्रसाद सिंह का नाम न सिर्फ बिहार बल्कि भारत में सबसे कम समय के लिए मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में लिया जाता है। वह सिर्फ 4 दिनों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। उनका कार्यकाल 28 जनवरी 1968 से 1 फरवरी 1968 तक रहा। (Photo: Wikimedia Commons) -
4- भोला पासवान शास्त्री (Bhola Paswan Shastri)
भोला पासवान शास्त्री मुख्यमंत्री के पद पर सिर्फ 12 दिनों तक रहे। उनका कार्यकाल 22 जून 1969 से 4 जुलाई 1969 तक रहा। हालांकि, वह बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं लेकिन उनका दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल था। (Photo: Indian Express) -
5- बी. पी. मंडल (B. P. Mandal)
बी. पी. मंडल का कार्यकाल 1 फरवरी 1968 से 22 मार्च 1968 (50 दिनों) तक रहा। (Photo: Indian Express) -
6- जगन्नाथ मिश्र (Jagannath Mishra)
जगन्नाथ मिश्र बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन उनका सबसे छोटा कार्यकाल 6 दिसंबर 1989 से 10 मार्च 1990 तक सिर्फ 94 दिनों तक रहा। (Photo: Indian Express) -
7- भोला पासवान शास्त्री (Bhola Paswan Shastri)
भोला पासवान शास्त्री साल 1968 में जब पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे तब उनका कार्यकाल सिर्फ 99 दिनों तक के लिए रहा। उनका कार्यकाल 22 मार्च 1968 से 29 जून 1968 तक रहा। (Photo: Indian Express) सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के नाम दर्ज होगा ये रिकॉर्ड