• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव
  • Ind Vs Pak U19 Live
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव
  • Ind Vs Pak U19 Live
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. what is one nation one election it is already implemented in these 10 countries

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के तहत भारत में इतनी बार हो चुके हैं चुनाव, इन 10 देशों में पहले से है लागू

What is One nation one election: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर इस वक्त पूरे भारत में चर्चा हो रही है। लेकिन इसके तहत पहले भी देश में चुनाव हो चुके हैं। इन देशों में पहले से है लागू।

By: Vivek Yadav
Updated: December 17, 2024 11:50 IST
हमें फॉलो करें
  • One nation one election
    1/11

    इस वक्त देशभर में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल को लेकर चर्चा खूब है। लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल आज यानी 17 दिसंबर को पेश किया जाएगा। इस विधेयक को कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पेश करेंगे। यह देश का 129वां संविधान संशोधन विधेयक है। भारत में इस बिल को लेकर भले ही इस वक्त राजनीति हो रही है लेकिन ये कई देशों में पहले से ही लागू है। (Photo: Indian Express)

  • 2/11

    ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की नींव देश की आजादी के समय ही रख दी गई थी। वर्ष 1952 में देश में जब पहली बार चुनाव हुआ तब लोकसभा और विधानसभा दोनों के लिए ही एक साथ वोट डाले गए थे। इसके बाद अगले 4 चुनावों तक ऐसा ही चलता रहा। लेकिन बाद में कुछ कारणों के चलते लोकसभा और विधानसभा चुनाव को अलग कर दिया गया। (Photo: Indian Express)

  • 3/11

    देश में साल 1952, 1957, 1962 और 1967 में मतदाताओं ने केंद्र और राज्यों के लिए एक साथ मतदान किया था। बाद में कुछ पुराने राज्यों के पुनर्गठन और नए राज्यों के उभरने के साथ इसे वर्ष 1968-1969 में पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया। अब आइए जानते हैं किन-किन देशों में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ है। (Photo: Indian Express)

  • 4/11

    अमेरिका
    अमेरिका में हर चार साल पर एक बार चुनाव होता है। यहां राष्ट्रपति, कांग्रेस और सीने के लिए हर चाल साल पर एक निश्चित तारीख पर चुनाव होते हैं। यूएसए में चुनाव नवंबर के पहले मंगलवार को होते हैं। (Photo: Pexels)

  • 5/11

    फ्रांस
    अमेरिका की ही तरह फ्रांस में भी ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का प्रावधान है। हालांकि, यहां पर हर पांच साल में एक साथ राष्ट्रपति और नेशनल असेंबली के लिए चुनाव कराए जाते हैं। (Photo: Pexels) प्रियंका गांधी के Palestine बैग पर सियासत, पता नहीं कब भारत लिखा होगा… जानें किसने क्या कहा?

  • 6/11

    स्वीडन
    स्वीडन में भी संसद और स्थानीय सरकार के लिए आम चुनाव हर चाल साल में एक साथ आयोजित कराए जाते हैं। यहां नगरपालिका और काउंटी परिषदों के लिए स्थानीय सरकार के चुनाव भी हर साल में राष्ट्रीय चुनाव के साथ होते हैं। (Photo: Pexels)

  • 7/11

    कनाडा
    कनाडा भी दुनिया के उन देशों में से एक है जहां पर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की पॉलिसी है। यहां हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनाव हर चार साल में एक बार कराए जाते हैं। (Photo: Pexels)

  • 8/11

    दक्षिण अफ्रीका
    दक्षिण अफ्रीका में भी राष्ट्रीय विधानसभा और प्रांतीय विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते हैं। हालांकि, यहां पर नगरपालिका चुनाव अलग से पांच साल में आयोजित किए जाते हैं। (Photo: Pexels)

  • 9/11

    जर्मनी
    जर्मनी में भी ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के तहत चुनाव आयोजित होते हैं। इसी तरह जापान में भी चुनाव कराए जाते हैं। बेल्जियम में भी ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की पॉलिसी है। (Photo: Pexels)

  • 10/11

    इंडोनेशिया
    इंडोनेशिया में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय विधायिका के सदस्यों का चुनाव एक ही दिन होता है। यहां पर वन नेशन वन इलेक्शन बिल साल 2019 में लागू किया गया था। (Photo: Pexels)

  • 11/11

    फिलीपींस
    फिलीपींस भी दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां पर चुनाव एक साथ होते हैं। यहां नेशनल और स्थानीय पदाधिकारियों के चुनाव हर तीन साल में एक साथ आयोजित होते हैं। (Photo: Pexels) Pictures: पर्पल कलर की साड़ी में प्रियंका गांधी का दिखा सादगी भरा लुक, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

TOPICS
Assembly Election
National News
ONE NATION ONE ELECTION
trending news
अपडेट
TCS से लेकर Ola Electric तक, भारत की बड़ी टेक कंपनियों ने साल भर में की 9,500 से ज्यादा छंटनियां
सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी, रोहित शर्मा कब जुड़ेंगे टीम के साथ?
सुविधाएं नहीं, इरादे बड़े हैं! पेट्रोल पंप की लाइट में पढ़ता दिखा मासूम, मां के संघर्ष के साथ बेटे की लगन का Video Viral
Google Trends: न्यू ईयर सेलिब्रेशन को खास बनाएगी अनोखी क्रूज यात्रा, लोग देख सकेंगे भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी
Google Trends: गुरुग्राम में बदला ऑफिसों का समय, प्रदूषण को देखते हुए लिया फैसला
प्रेमानंद महाराज ने बताया घर के मंदिर में इन चीजों को रखने से जीवन में छा जाती है दरिद्री, होती है धनहानि, आपको भी जरूर जानना चाहिए
अभिषेक, गिल, अर्शदीप समेत इन खिलाड़ियों को मिला मौका, पंजाब ने विजय हजारे के लिए किया टीम का ऐलान
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
वजन बढ़ाने के लिए चना, दूध-मिश्री मिलाकर बनाएं पाउडर, रात में सोने से पहले करें सेवन -फिटनेस एक्सपर्ट नितेश सोनी से जानें रेसिपी
विनर बनने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस भारतीय अभिनेता के डांस स्टेप को किया फॉलो, देखें VIDEO
पेट निकल रहा है या सिर्फ गैस भरी है? कैसे पहचानें ‘Belly Fat’ और ‘Bloating’ के बीच का अंतर, डॉक्टर ने बताया
Car Finance Plan: Maruti Alto की कीमत देकर घर ले जाएं Tata Sierra, यहां है कंप्लीट स्मार्ट फाइनेंस प्लान
फोटो गैलरी
9 Photos
माइग्रेन का दर्द कम करने के लिए ये छोटी-छोटी आदतें बन सकती हैं बड़ी राहत
28 minutes agoDecember 22, 2025
10 Photos
अरावली हिल्स की सिर्फ इतनी पहाड़ियां 100 मीटर से ऊंची, कहां तक फैली है और किन चीजों का है भंडार
15 minutes agoDecember 22, 2025
7 Photos
डिप्रेशन, अकेलापन और ट्रॉमा, सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, थैरेपी हैं मेंटल हेल्थ पर बनी ये तमिल फिल्में
1 hour agoDecember 22, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US