-
Paris Olympics 2024 में कुश्ती के फाइनल मैच से पहले ही 50 किलो की कैटेगरी में हिस्सा लेने वाली विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा बताकर उनको डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। इस बीच विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में इस फैसले के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।
-
अब विनेश को इंसाफ दिलवाने की जिम्मेदारी टॉप लॉयर हरीश साल्वे ने अपने कंधों पर ले ली है। वह विनेश फोगाट का केस लड़ेंगे और भारतीय ओलंपिक संघ का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले भी हरीश साल्वे कई हाई-प्रोफाइल केस लड़ चुके हैं। चलिए जानते हैं उनके द्वारा लड़े गए बड़े मामलों के बारे में।
-
दिलीप कुमार
हरीश साल्वे ने 1975 में एक्टर दिलीप कुमार के ब्लैक मनी केस के साथ करियर की शुरुआत की थी। हरीश इस केस में अपने पिता की मदद कर रहे थे। दिलीप कुमार पर काला धन रखने के आरोप लगे थे। -
सलमान खान
साल 2015 में हिट एंड रन केस में सलमान खान को कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में हरीश साल्वे ने सलमान खान का पक्ष रखा। जिसके बाद उन्हें हिट-एंड-रन और ड्रंक-एंड-ड्राइव मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। -
कुलभूषण जाधव
साल 2017 में कुलभूषण जाधव को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। जिसके बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का रुख किया था। अंतरराष्ट्रीय अदालत में हरीश साल्वे ने कुलभूषण जाधव का पक्ष रखते हुए भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया था। इस मामले के लिए साल्वे ने सिर्फ 1 रुपये फीस ली थी। -
वोडाफोन
वोडाफोन को 14,200 करोड़ की कथित टैक्स चोरी के केस से साल्वे ने जितवाया था। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को पलट दिया और कहा कि भारतीय टैक्स प्रशासन को कंपनी द्वारा विदेश में किए गए लेनदेन पर टैक्स वसूलने का अधिकार नहीं है। -
मुकेश अंबानी
मशहूर कृष्णा गोदावरी बेसिन गैस केस में जब अंबानी भाईयों के बीच विवाद हुआ तो बड़े भाई मुकेश अंबानी का पक्ष हरीश साल्वे ने ही रखा। मुकेश इस मामले में अपने भाई अनिल अंबानी की रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के खिलाफ पेश हुए थे। -
केशव महिंद्रा
सुप्रीम कोर्ट में यूनियन कार्बाइड मामले की सुनवाई में हरीश साल्वे ने केशव महिंद्रा का प्रतिनिधित्व किया था। अदालत ने महिंद्रा समेत यूनियन कार्बाइड के 7 अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप खारिज कर दिये थे। सरकार ने इसके खिलाफ ‘क्यूरेटिव पिटीशन’ दायर की थी, जिसमें महिंद्रा का प्रतिनिधित्व साल्वे ने किया था। -
रतन टाटा
नीरा राडिया टेप मामले में रतन टाटा निजता के उल्लंघन का सवाल लेकर सुप्रीम कोर्ट गए। तब उनके वकील साल्वे ही थे। -
टाटा संस Vs साइरस मिस्त्री
हरीश साल्वे ने साइरस मिस्त्री के खिलाफ कानूनी लड़ाई में टाटा संस का प्रतिनिधित्व किया था, जिन्हें टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मिस्त्री को हटाए जाने को सही ठहराते हुए उनकी याचिका खारिज़ कर दी। -
बिलकिस बानो
हरीश साल्वे 2003 में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कहने पर गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो के लिए पेश हुए थे। -
आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामला
हरीश साल्वे आरुषि-हेमराज दोहरे हत्याकांड मामले में बचाव पक्ष के वकील के रूप में भी पेश हुए थे। -
राम मंदिर विवाद
हरीश साल्वे का नाम उन वकीलों की लिस्ट में भी शामिल है जिन्होंने राम जन्मभूमि विवाद में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व किया था। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने विवादित अयोध्या स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का आदेश दिया था।
