-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल विवाद के बीच गुरुवार को ताजमहल पहुंचकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत झाड़ू लगाई। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी थे।
-
ताजमहल के पश्चिमी दरवाजे पर साफ-सफाई के कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मौजूद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी झाड़ू लगाई। आगरा के सभी विधायक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। (Photo Source: PTI)
-
विदेशी टूरिस्ट के साथ फोटो खिंचवाते योगी आदित्यनाथ।
-
ताज नगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कछपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की। योगी ने बच्चों से किताबों से लेकर, जूते-मोजे और मिड डे मील तक के बारे में पूछा।
-
टूरिस्ट्स से मिलते योगी आदित्यनाथ।
-
इससे पहले योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 8.15 बजे खेरिया हवाईअड्डे पहुंचे। उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से नगला पैमा पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले सलामी ली। इसके बाद नगला पैमा में ही स्थित रबर चेक बांध का निरीक्षण किया।
-
ताजमहल का दीदार करते योगी आदित्यनाथ।
-
ताजमहल घूमते योगी आदित्यनाथ।
-
ताजमहल पहुंचे योगी आदित्यनाथ।
-
झाड़ू लगाते योगी आदित्यनाथ।
-
सफाई कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा कार्यकर्ता।
-
मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुगल कालीन शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बताया था। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ताजमहल देखने आगरा पहुंचे हैं।
