-
यह एक कड़वी सच्चाई है कि जिसने इस धरती पर जन्म लिया है उसकी मृत्यु होनी है। यह एक स्वभाविक प्रक्रिया है कि किसी के गुजर जाने के बाद लोग धीरे-धीरे उसे भूलने लगते हैं। लेकिन कुछ शख्सियतें ऐसी होती हैं जिन्हें भूल पाना आसान नहीं होता है। या फिर कहें कि ये वो शख्सियतें होती हैं जिन्हें हमें नहीं भूलना चाहिए। इनके द्वारा समाज के उत्थान या भलाई में दिया गया योगदान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। साल 2018 में गुजरे इन ढाई महीनों में भी कई ऐसी ही शख्सियतें हमें छोड़कर चली गईं। लेकिन समाज में उनके द्वारा दिए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। आज हम ऐसी ही कुछ शख्सियतों के बारे में बात कर रहे हैं। (Source: Social Media)
-
89 साल की उम्र में एक्ट्रेस नरगिस रबाड़ी का निधन हो गया। वह बॉलीवुड में शम्मी आंटी के नाम से मशहूर थीं। (Source: Photo by Express Archives)
-
दिग्गज वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 14 मार्च को निधन हो गया। उन्होंने ब्रह्मांड के रहस्य खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया था। (File Photo)
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी का इस साल 24 फरवरी को निधन हो गया। श्रीदेवी की अचानक से हुई मौत ने सबको चौंका दिया था। (Source: Social Media)
-
पश्चिम बंगाल की जानी-मानी अभिनेत्री सुप्रिया देवी का गणतंत्र दिवस के दिन कोलकाता में निधन हो गया। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। (Source: Social Media)
एक्टर नरेंद्र झा का इसी साल 13 मार्च को देहांत हो गया। उन्होंने फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में भी काम किया था। (Source: Social Media) शास्त्रीय संगीत गायिका राधा विश्वनाथन का इसी साल निधन हुआ। वह भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत एम एस सुब्बुलक्ष्मी की बेटी थीं। (Source: Social Media) -
ओडिशा की जानी मानी एक्ट्रेस, निर्देशक और निर्माता पार्वती घोष का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 85 साल की थीं। (Source: Social Media)
-
संतूर वादक पंडित उल्हास बापट भी इसी साल इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उल्हास जाने-माने संगीतकार आरडी बर्मन के बेहद करीबी थे। (Source: Social Media)
