• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. russia bans child free propaganda to try to boost birth rate introduce fines for promoting childfree lifestyle

इस देश में बच्चा पैदा न करने पर लगा बैन, जनसंख्या बढ़ाने के लिए बनाए गए कड़े कानून

Russia Bans ‘Child-Free Propaganda’: रूस वर्तमान में जनसंख्या में गिरावट और बुजुर्गों की बढ़ती संख्या का सामना कर रहा है। इसके चलते आर्थिक और सामाजिक असंतुलन का खतरा बढ़ रहा है।

By: Archana Keshri
November 14, 2024 11:11 IST
हमें फॉलो करें
  • Child-free ideology banned Russia
    1/10

    आजकल जहां कई देश जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के प्रयास में लगे हुए हैं, वहीं, भारत जैसे देशों में जहां परिवार नियोजन के तहत ‘छोटा परिवार, सुखी परिवार’ का संदेश दिया जा रहा है। मगर इन सबके बीच एक देश में जनसंख्या बढ़ाने के लिए एक अनोखा कदम उठाया गया है। (Photo Source: Pexels)

  • 2/10

    दरअसल, हम बात कर रहे हैं रूस की। रूस की सरकार ने हाल ही में एक अनोखा कदम उठाते हुए ऐसा कानून बना दिया है, जिसके तहत बच्चा पैदा न करने को बढ़ावा देने वाले विचारों और प्रचार पर प्रतिबंध लगाया गया है। (Photo Source: Pexels)

  • 3/10

    रूस ने एक नए कानून के तहत ‘चाइल्ड-फ्री’ विचार को बढ़ावा देने और उसका प्रचार करने पर रोक लगा दी है। इसके अनुसार, यदि कोई व्यक्ति या संगठन बच्चा न पैदा करने के विचार का प्रचार करता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। (Photo Source: Pexels)

  • 4/10

    इस कानून के तहत व्यक्ति के लिए 400,000 रूबल (लगभग 3.5 लाख रुपये) तक का जुर्माना और संगठनों के लिए 5 मिलियन रूबल (43 लाख रुपये) तक का जुर्माना निर्धारित किया गया है। इस कानून का उद्देश्य रूस की गिरती जन्म दर को रोकना और पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। (Photo Source: Pexels)

  • 5/10

    रूस में जन्म दर में गिरावट और उम्रदराज लोगों की संख्या में वृद्धि एक बड़ी समस्या बन गई है। रूस की सरकार इसे देश के आर्थिक और सामाजिक भविष्य के लिए खतरा मान रही है। यही कारण है कि रूस ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए इस तरह के कानून बनाए हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 6/10

    रूस में इस कानून को बनाने के पीछे एक कारण यह भी है कि रूसी सरकार चाइल्ड-फ्री विचारधारा को “पश्चिमी प्रोपेगैंडा” मानती है। सरकार का कहना है कि यह पश्चिमी विचारधारा रूस के पारंपरिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और रूसी नागरिकों को बच्चे पैदा करने से दूर कर रही है। (Photo Source: Pexels)

  • 7/10

    ड्यूमा (रूस की संसद) के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन ने इस विधेयक को ‘फेटेलिस्टिक लॉ’ बताया है, और कहा है कि बिना बच्चों के देश का अस्तित्व नहीं रह सकता। इस कानून के साथ ही रूस ने एक और सख्त कदम उठाया है, जिसके तहत उन देशों के नागरिकों द्वारा रूसी बच्चों को गोद लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है जो लिंग परिवर्तन को अधिकृत करते हैं। इसका उद्देश्य रूसी बच्चों को ऐसे देशों की विचारधारा से दूर रखना है। (Photo Source: Pexels)

  • 8/10

    इस कानून के लागू होने से रूस में गर्भनिरोधक और प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी पर भी असर पड़ सकता है। कुछ कानूनी विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कानून की अस्पष्टता के कारण किशोरों को शिक्षा देने में परेशानी हो सकती है और गर्भनिरोधक के प्रचार पर भी प्रतिबंध लग सकता है। (Photo Source: Pexels)

  • 9/10

    आलोचकों का मानना है कि यह कानून व्यक्तिगत पसंद की स्वतंत्रता का हनन करता है और नागरिकों के जीवन पर अनावश्यक रोक लगाता है। इस कानून के परिणाम क्या होंगे, यह कहना कठिन है। हालांकि रूस सरकार का मानना है कि यह कानून जनसंख्या वृद्धि में मदद करेगा और पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देगा। (Photo Source: Pexels)

  • 10/10

    लेकिन आलोचक इसे एक कठोर और अनावश्यक कदम मानते हैं, जिससे लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर असर पड़ेगा। इस कानून पर अब संसद के ऊपरी सदन में विचार किया जाएगा और फिर इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। उनके हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा। (Photo Source: Pexels)

TOPICS
Russia
अपडेट
IND U19 vs USA U19: वैभव-आयुष फ्लाप, वर्ल्ड कप के पहले मैच में यूएसए ने खोली टीम इंडिया की पोल
IND U19 vs USA U19: वैभव सूर्यवंशी ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड जिसका टूटना है असंभव, पीछे छूटे नितीश
हर बार का पीरियड पेन नॉर्मल नहीं होता, ये संकेत बताते हैं कि डॉक्टर को दिखाना है जरूरी, बिल्कुल भी न करें इग्नोर
स्याही के मिटने से लेकर डोर-टू-डोर प्रचार की अनुमति तक… महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कैसे उठे निर्वाचन आयोग पर सवाल?
‘वल्गर गाना मत गाओ, कृष्ण भजन गाओ’, जब तेज प्रताप यादव ने सिंगर को टोका; वीडियो हुआ वायरल
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले BCB पदाधिकारी नजमुल इस्लाम की छुट्टी, खिलाड़ियों के विद्रोह के आगे झुका बोर्ड
Border 2 Trailer Released: सनी देओल ने फिर जगाया देशप्रेम, तीनों सेनाओं के अफसरों को दिया दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Budget 2026 : महंगाई और ग्रोथ के मोर्चे पर शानदार हैं संकेत, बजट पर क्या होगा असर
BMC Exit Poll 2026 LIVE: BMC पर होगा बीजेपी-शिवसेना का कब्जा? Axis My India के एग्जिट पोल में 131-151 सीटें मिलने का अनुमान 
200MP कैमरा, 7600mAh बड़ी बैटरी वाला पावरफुल iQOO Z11 Turbo स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सारी डिटेल
कौन बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर शख्स? जेफ बेजोस को छोड़ा पीछे; गूगल से है खास कनेक्शन
फोटो गैलरी
9 Photos
रात को सोते समय की ये आदतें बन सकती हैं हार्ट अटैक की वजह
23 minutes agoJanuary 15, 2026
9 Photos
चमत्कार और रहस्यों से भरा है सोमनाथ मंदिर, 5 ऐसे रोचक तथ्य जो शायद ही किसी को पता होगा
1 hour agoJanuary 15, 2026
9 Photos
क्या इंसान भी अंधेरे में चमकता है? वैज्ञानिकों ने कैमरे में कैद की रहस्यमयी रोशनी, जानिए मानव बायोल्यूमिनेसेंस का रहस्य
1 hour agoJanuary 15, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US