-
बिहार में दो चरणों का मतदान 11 नवंबर को संपन्न हो चुका है अब हर किसी की नजर परिणाम पर टिकी हुई हैं। 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को पता चलेगा कि बिहार की जनता किसे मुख्यमंत्री के गद्दी पर बैठाना चाहती है। (Photo: Indian Express) चिराग पासवान से श्रेयसी सिंह तक, बिहार के इन पांच युवा नेताओं की राजनीति कभी नहीं था पहला प्यार
-
इस बीच आइए जानते हैं जेडीयू, आरजेडी से लेकर एनडीए के मशहूर नेताओं के पास कौन सी डिग्री है। कितने पढ़े लिखे हैं ये नेता: (Photo: Indian Express)
-
1- नीतीश कुमार
शुरुआत बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करते हैं। नीतीश कुमार ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब एनआईटी पटना) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। (Photo: Indian Express) -
2- चिराग पासवान
लोकजनशक्ति पार्टी के फाउंडर और पूर्व यूनियन मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान बिहार के युवा नेताओं में से एक हैं। चिराग पासवान कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की लेकिन तीसरे सेमेस्टर के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। (Photo: Indian Express) बिहार चुनाव 2025: 48 एकड़ जमीन और करोड़ों की बिल्डिंग, भाजपा के सबसे रईस उम्मीदवार का इतना बड़ा है ऐंपायर -
3- प्रशांत किशोर
इस बार बिहार की राजनीति में एक और पार्टी अपनी किस्मत आजमा रही है और वह है प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी। प्रशांत किशोर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्टैटिक्स में दाखिला लिया था लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। फिर उन्होंने हैदराबाद का रुख किया जहां से उन्होंने स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएशन किया। (Photo: Indian Express) -
4- पप्पू यादव
पप्पू यादव ने बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन और इग्नू से आपदा प्रबंधन एवं मानवाधिकार में डिप्लोमा किया है। (Photo: Indian Express) -
5- तेज प्रताप यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे तेज प्रताप यादव 12वीं पास हैं। (Photo: Tej Pratap Yadav/FB) -
6- तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के दूसरे बेटे तेजस्वी यादव 9वीं पास हैं। (Photo: tejashwi Yadav/FB) -
7- सम्राट चौधरी
बिहार के वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भाजपा का लंबे समय से ओबीसी चेहरा रहे हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। मां पार्वती देवी तारापुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। सम्राट चौधरी के पास कामराज विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ लिट. (मानद) पीएफसी की डिग्री है। हालांकि, उनकी ये डिग्री काफी विवादों में भी रही है। (Photo: Indian Express) देश को क्या-क्या खिलाता है बिहार, सबसे अधिक किन चीजों को खेती होती है