
Ritu Jaiswal, RJD, Bihar Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल ने रितु जायसवाल को सीतामढ़ी जिले की परिहार विधानसभा से टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद से ही रितु जायसवाल चर्चा में आ गई हैं। रितु जायसवाल सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। आइए जानते हैं कौन हैं रितु जायसवाल: 
मूल रूप से बिहार के हाजीपुर की रहने वालीं रितु जायसवाल की शादी 1995 बैच के आईएएस अफसर अरुण कुमार से हुई थी। साल 1996 में शादी के बाद रितु भी दिल्ली में एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थीं। 
कुछ सालों पहले रितु पति के साथ अपने ससुराल सीतामढ़ी जिले में सोनबरसा ब्लॉक के सुदूर राज सिंहवाहिनी पंचायत आई थीं। यहां के हालात देख उनके दिमाग में आया कि क्यों ने जनसेवा का काम किया जाए। -
रितु ने शहर के ऐश-ओ-आराम को छोड़ सिंहवाहिनी में रहने का मन बनाया और साल 2016 में मुखिया का चुनाव भी लड़ा। वह पहली बार में ही रिकॉर्ड वोटों से जीत गईं। पंचायत की मुखिया बनने वालीं रितु पहली महिला थीं।
-
रितु जायसवाल ने अपनी पंचायत में काफी सराहनीय काम किए। उनके कामों के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा गया।
-
रितु जायसवाल के दो बच्चे हैं। उनके पति अरुण कुमार ने साल 2018 में वीआरएस ले लिया था और अब वह भी रितु के काम में उनकी मदद करते हैं।
-
रितु जायसवाल पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। तेजस्वी यादव औऱ उनकी पार्टी राजद ने रितु पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है।
-
रितु जायसवाल जनता से अपने मिलनसार रवैये को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। रितु सोशल मीडिया में भी खूब पॉपुलर हैं। (All Photos: Ritu Jaiswal Instagram)