-
Mukesh Ambani Nita Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance) के हेड मुकेश अंबानी ने साल 1985 में नीता अंबानी से शादी रचाई थी। मुकेश अंबानी के लिए नीता को धीरू भाई अंबानी ने पसंद किया था। मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं- ईशा, आकाश और अनंत। नीता अंबानी कई दफे इंटरव्यूज में अपने पति की तारीफ कर चुकी हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताय़ा था कि अगर बदलना हो तो वो कौन सी एक चीज मुकेश अंबानी में बदलेंगी। (Photos: Social Media)
-
नीता अंबानी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति मुकेश अंबानी की सबसे अच्छी बात ये है कि वह बहुत सिंपल औऱ विनम्र स्वभाव के हैं।

नीता ने ये भी बताया था कि वह मुकेश अंबानी की दूरदर्शिता की भी कायल हैं। बकौल नीता मुकेश अंबानी ना सिर्फ रिलायंस बल्कि देश के लिए भी एख खास विजन रखते हैं। -
इंटरव्यू में नीता से जब पूछा गया कि वह अपने पति की कौन सी एक आदत बदलना चाहेंगी तो उनका जवाब था- खाने के लिए मुकेश की दीवानगी। नीता ने बताया था कि वह अपने पति में जो व्यंजनों के प्रति चाहत है उसमें बदलाव लाना चाहेंगी।

बता दें कि इंडली और सांभर मुकेश अंबानी के पसंदीदा व्यंजनों में से है। उन्हें मुंबई के कैफे मैसूर का इडली सांभर खाना बहुत पसंद है। -
कैफे मैसूर मुकेश अंबानी को उनके कॉलेज के दिनों से पसंद है। वह अकसर वहां का इडली सांभर खाने जाते हैं औऱ घर पर भी मंगाते हैं।