
Chirag Paswan LJP, Bihar Election 2020: रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) के निधन के बाद चिराग पासवान पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की पूरी जिम्मेदारी आ गई है। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान गठबंधन से लेकर प्रत्याशी उतारने तक के काम में फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जीजा को विधानसभा चुनाव का टिकट थमाया है। आइए जानते हैं कौन हैं चिराग पासवान के जीजा। 
चिराग पासवान ने छोटे जीजा मृणाल पासवान को राजापाकर विधानसभा सीट से एलजेपी का प्रत्याशा बनाया है। 
मृणाल पासवान चिराग की सौतेली बहन उषा पासवान के पति हैं। वैसे मृणाल पासवान मूलत: दरभंगा के रहने वाले हैं। कुशेश्वरस्थान उनका ननिहाल है। यहां से उनकी मौसी दो बार विधायक रह चुकी है। -
राम विलास पासवान ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी का नाम राजकुमारी देवी है। उनकी दो बेटियां हैं। आशा और उषा।

बड़ी बेटी आशा पासवान की शादी राजद नेता अनिल साधू से हुई है। अनिल भी पहले एलजेपी में ही थे लेकिन फिर राजद में चले गए। 
अनिल साधू ने पार्टी छोड़ने के बाद रामविलास पासवान पर आरोप लगाया था उन्होंने अपने बच्चों में हमेशा भेदभाव किया। साधू के मुताबिक चिराग पासवान को हर सुख सुविधा दी गई और अच्छी जगहों पर उनकी पढ़ाई लिखाई हुई लेकिन बेटियों को गांव में ही रखा गया। राम विलास पासवान ने चिराग की तरह बेटियों को वह प्यार नहीं दिया जिसकी वो हकदार थीं। 
आशा ने भी पिता की आलोचना करते हुए बयान दिया था कि शायद उनकी मां राजकुमारी देवी अनपढ़ थीं इसीलिए उन्होंने उन्हें अकेला छोड़ दूसरी शादी कर ली थी। -
हालांकि रामविलास पासवान की छोटी बेटी उषा हमेशा एलजेपी और अपने पिता के साथ ही रहीं। अब चिराग ने अपनी सौतेली बहन के पति पर इस चुनाव में दांव खेला है।
-
All Photos: Social Media