-
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में चुनावी माहौल गर्म है। 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। कांग्रेस और बीजेपी में सीधी टक्कर रहेगी। दोनों तरफ से प्रत्याशी भी घोषित होने लगे हैं। कई नेता खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार बना रहे हैं। इन सबके बीच आइए बात करते हैं प्रदेश के उस नेता की जो पत्नी से 10 रुपये लेकर राजनीति में उतरा और तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री बना।
-
हम बात कर रहे हैं दिवंगत भैरों सिंह शेखावत की। राजस्थान के सीएम की कुर्सी पर 3 बार काबिज होने वाले भैरों सिंह शेखावत देश के उपराष्ट्रपति भी रहे।
-
भैरों सिंह शेखावत का जन्म 23 अक्टूबर को राजस्थान के सीकर में हुआ था। उन्हें राजस्थान का ‘बाबोसा’ भी कहा जाता था।
-
भैरों सिंह शेखावत ने अपना राजनीतिक करियर जनसंघ के साथ शुरू किया था। वह पहली बार 1952 में चुनाव लड़े और विधायक बने।
-
उस चुनाव में लाल कृष्ण आडवाणी भैरों सिंह के बड़े भाई बिशन सिंह को टिकट देना चाह रहे थे। बिशन ने उन्हें सलाह दी कि वह भैरों को चुनाव लड़वाएं। आडवाणी भी राजी हो गए।
-
भैरों चुनाव लड़ने को तैयार हो गए। लेकिन उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह जिला मुख्यालय जाकर पर्चा भर सकें। तब उनकी पत्नी सूरज कंवर ने उनकी मदद की।
-
पत्नी ने भैरों सिंह शेखावत को 10 रुपये दिये। वह पैसे लेकर भैरों चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल की। उसके बाद चुनाव दर चुनाव भैरों सिंह शेखावत का कद बढ़ता ही गया।
-
भैरों सिंह शेखावत आगे तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री, तीन बार विपक्ष के नेता, राज्यसभा सदस्य और 12 बार विधायक चुने गए।
-
राजस्थान की राजनीति से बाहर शेखावत देश के उपराष्ट्रपति भी बने। वह 19 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007 तक उपराष्ट्रपति रहे। (All Photos: Express Archive)