• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • LIVE: PAK vs SA
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • LIVE: PAK vs SA
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. rain wreaks havoc in mumbai local train services buses badly affected

मुंबई में भारी बारिश का कहर, सड़कें बनी दरिया, घरों में घुसा पानी, देखें तस्वीरें

भारी बारिश के कारण मुंबई की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By: Archana Keshri
July 8, 2024 12:09 IST
हमें फॉलो करें
  • Mumbai heavy rain
    1/10

    मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में भीषण जलभराव हो गया है। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है।
    (Express photo by Narendra Vaskar)

  • 2/10

    इस भारी बारिश ने न केवल यातायात को प्रभावित किया है, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण बसों और ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हो गई है।
    (Photo Source: @GholapSagar/twitter)

  • 3/10

    दरअसल, मुंबई में रविवार देर रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक 6 घंटों में लगभग 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। (Photo Source: ANI)

  • 4/10

    भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गई हैं। वहीं, रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कई रेलवे स्टेशनों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।

  • 5/10

    मुंबई की लाइफलाइन कहलाने वाली लोकल ट्रेनें ठप पड़ गई हैं। मध्य रेलवे के अनुसार, भारी बारिश के कारण कुछ ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। (PTI Photo)

  • 6/10

    वहीं, कुछ लोकल ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने भी जलभराव के कारण अपनी कई बसों का मार्ग बदल दिया है। (Photo Source: ANI)

  • 7/10

    स्थिति को देखते हुए, मुंबई महानगरपालिका (BMC) और राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। प्रभावित इलाकों में पंप लगाकर पानी निकालने का काम चल रहा है। (PTI Photo)

  • 8/10


    रेलवे ट्रैक से पानी निकालने के लिए हाई कैपेसिटी वाले पानी के पंपों का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम का कहना है कि BMC की पूरी मशीनरी काम पर लगी हुई है।

  • 9/10

    मुंबई में BMC ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में आज के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। दरअसल, मुंबई में आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं 9 और 10 जुलाई को मध्य बारिश होने के आसार हैं। (PTI Photo)

  • 10/10

    दूसरी तरफ, IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 8 जुलाई के लिए मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। (Photo Source: @WesternRly/Twitter)
    (यह भी पढ़ें: जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रपति मुर्मू भी हुईं शामिल, आज यात्रा का दूसरा दिन, देखें तस्वीरें)

TOPICS
Mumbai
Mumbai News
mumbai weather
waterlogging
अपडेट
Aaj Ka Love Rashifal 05 November 2025: आज इन राशियों के दांपत्य जीवन में आएगी खुशियां, मिलेगी गुड न्यूज, जानें दैनिक लव राशिफल
केएल राहुल-अभिन्यु ओपनर, सिराज, कुलदीप, आकाशदीप इन; पंत की कप्तानी में दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन
Today Bank Holiday: बुधवार, 5 नवंबर को बैंक बंद है या खुले? जानें क्या गुरु नानक जयंती पर आपके शहर में भी RBI ने दी है सरकारी छुट्टी, चेक करें लिस्ट
Kartik Purnima 2025 wishes: कार्तिक पूर्णिमा पर यहां से चुनकर अपनों को भेजें बधाई संदेश
‘बोले थे जहां झुग्गी वहीं मकान, कहां है वो अब?’, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास बनी झुग्गियों को बेदखली का नोटिस मिलने पर बोले निवासी
‘वो बिहार के अभिभावक हैं, कुछ गलत नहीं कर सकते…’, 20 साल बाद भी नीतीश कुमार क्यों एनडीए के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं?
बंगाल में SIR का विरोध, बिहार में थमा पहले चरण का चुनाव प्रचार, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘वो उसे मूर्ख बनाते हैं’, सुनीता अहूजा ने की पंडित की बेइज्जती तो गोविंदा को मांगनी पड़ी माफी
वोटिंग से पहले राहुल गांधी ने खेला जातीय कार्ड, सेना को लेकर दिए बयान से खड़ा हुआ नया विवाद
‘ज्यादा काम नहीं मिल रहा था’, एस्कॉर्ट सर्विस देती है बॉलीवुड एक्ट्रेस, पार्टनर को भी नहीं कोई आपत्ति; तान्या पुरी का खुलासा
CAT Admit Card: अब 5 नवंबर नहीं बल्कि इस तारीख को जारी होगा कैट एडमिट कार्ड, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका
फोटो गैलरी
10 Photos
शादी से पहले चाहिए ग्लोइंग स्किन? इन आयुर्वेदिक इंग्रेडिएंट्स से बनाएं चमत्कारिक ड्रिंक, चेहरे पर आ जाएगा निखार
10 hours agoNovember 4, 2025
9 Photos
क्या है मोहिनी मुद्रा, कैसे यह सरल हाथ का आसन चेहरे की चमक और आत्मविश्वास को बढ़ाता है
12 hours agoNovember 4, 2025
8 Photos
अनार सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों के लिए है खतरनाक! जानिए किसे नहीं खाना चाहिए?
13 hours agoNovember 4, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US