-
मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में भीषण जलभराव हो गया है। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है।
(Express photo by Narendra Vaskar) -
इस भारी बारिश ने न केवल यातायात को प्रभावित किया है, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण बसों और ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हो गई है।
(Photo Source: @GholapSagar/twitter) -
दरअसल, मुंबई में रविवार देर रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक 6 घंटों में लगभग 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। (Photo Source: ANI)
-
भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गई हैं। वहीं, रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कई रेलवे स्टेशनों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।
-
मुंबई की लाइफलाइन कहलाने वाली लोकल ट्रेनें ठप पड़ गई हैं। मध्य रेलवे के अनुसार, भारी बारिश के कारण कुछ ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। (PTI Photo)
-
वहीं, कुछ लोकल ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने भी जलभराव के कारण अपनी कई बसों का मार्ग बदल दिया है। (Photo Source: ANI)
-
स्थिति को देखते हुए, मुंबई महानगरपालिका (BMC) और राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। प्रभावित इलाकों में पंप लगाकर पानी निकालने का काम चल रहा है। (PTI Photo)
-
रेलवे ट्रैक से पानी निकालने के लिए हाई कैपेसिटी वाले पानी के पंपों का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम का कहना है कि BMC की पूरी मशीनरी काम पर लगी हुई है। -
मुंबई में BMC ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में आज के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। दरअसल, मुंबई में आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं 9 और 10 जुलाई को मध्य बारिश होने के आसार हैं। (PTI Photo)
-
दूसरी तरफ, IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 8 जुलाई के लिए मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। (Photo Source: @WesternRly/Twitter)
(यह भी पढ़ें: जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रपति मुर्मू भी हुईं शामिल, आज यात्रा का दूसरा दिन, देखें तस्वीरें)
