
Baba Ramdev Patanjali: योग गुरु स्वामी रामदेव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी योग कला से दुनियाभर में करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाया है। बाबा रामदेव अब एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर भी जाने जाते हैं। उनके पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) ने चंद सालों में ही सफलता के कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए हैं। बाबा रामदेव पिछले कुछ सालों से सत्ता के भी काफी करीब हैं। वह सीधे तौर पर राजनीति में तो नहीं हैं लेकिन तमाम सीनियर केंद्रीय मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री तक से उनका राबता है। मोदी सरकार के मंत्रियों के साथ उन्होंने तमाम तस्वीरें भी शेयर की हैं। आइए डालते हैं उन्हीं में से चंद तस्वीरों पर एक नजर: -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गर्मजोशी से मिलते स्वामी रामदेव। तस्वीरें बताती हैं कि योग गुरु और पीएम मोदी में काफी मधुर संबंध हैं।
-
गृहमंत्री अमित शाह के साथ बाबा रामदेव।
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संग स्वामी रामदेव।
-
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी संग योग गुरु।
-
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव।
-
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ बाबा रामदेव।
-
बाबा रामदेव का स्वागत करते सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर।
-
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को गले लगाते स्वामी रामदेव।
-
इस तस्वीर में रामदेव खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर के साथ खिचड़ी पकाते नजर आ रहे हैं।
-
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर संग स्वामी रामदेव औऱ आचार्य बालकृष्ण।