-
North East Train Accident: बुधवार रात 9.30 बजे के करीब नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) बिहार में बक्सर (Buxar) रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार लोगों के मौत की खबर है। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि तेज रफ्तार से चलती ट्रेन में अचानक ब्रेक लगने से कई कोच बेपटरी हो गए।
-
हादसा रात के वक्त हुआ। ट्रेन बक्सर स्टेशन से निकली थी। कई यात्री सोने की तैयारी में थे तो कुछ सो भी चुके थे। तभी जोरदार टक्कर ने लोगों को उनकी सीट से नीचे गिरा दिया।
-
चारों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगे।
-
कुछ लोगों ने बाहर निकलकर देखने की कोशिश तो की लेकिन कोच के दरवाजे अपने आप लॉक हो गए थे।
-
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ट्रेन के ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक मार दिया।
-
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय नागरिक और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गया। युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम किया गया। फिलहाल सभी को कोच से निकाल लिया गया है।
-
घायलों का बक्सर में इलाज हो रहा है। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। (Photos: PTI)