-
Nita Ambani Vs Tina Ambani: नीता अंबानी और टीना मुनीम देश के सबसे अमीर परिवार की बहुए हैं। नीता की शादी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से हुई है तो वहीं टीना मुनीम की शादी अनिल अंबानी (Anil Ambani) से। अंबानी परिवार की ये दोनों बहुएं आपस में देवरानी और जेठानी हैं। एक ही परिवार की इन दोनों बहुओं में काफी अंतर है। आइए डालते हैं कुछ असमानताओं पर एक नजर (All Photos: Social Media):
-
टीना मुनीम का जन्म गुजरात के संपन्न जैन परिवार में हुआ। टीना हमेशा से ग्लैमर वर्ल्ड में जाना चाहती थीं और उन्होंने ऐसा किया भी। अनिल अंबानी से शादी से पहले वह बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री थीं।
-
नीता अंबानी का जन्म मुंबई में हुआ। उनके पिता नौकरी किया करते थे। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मीं नीता अंबानी शादी से पहले स्कूल में टीचर थीं।
-
अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद नीता और टीना में काफी बदलाव देखने को मिला। टीना मुनीम ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया छोड़ दी। और ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहने लगी। अब वह बहुत कम लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं नीता अंबानी शादी के बाद खूब चर्चा में रहने लगीं। वह अकसर फिल्मी सितारों के साथ भी नजर आती रहती हैं।
-
शादी के बाद दोनों की अपीयरेंस में भी काफी अंतर आया। नीता शादी के वक्त काफी सिंपल और हल्की सी मोटी हुआ करती थीं। शादी के बाद उन्होंने ना सिर्फ अपना वेट मेंटेन किया बल्कि वह अब काफी ग्लैमरस भी दिखने लगी हैं।

वहीं टीना जब एक्ट्रेस थीं तब काफी फिट हुआ करती थीं। अब उन्होंनें पहले के मुकाबले काफी ज्यादा वेट पुटऑन कर लिया है। -
ड्रेसिॆग सेंस के मामले में भी दोनों में काफी अंतर है। टीना ज्यादातर साड़ी या फिर सलवार सूट में नजर आती हैं।
-
नीता अंबानी ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स में दिख जाती हैं।नीता अंबानी ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स में दिख जाती हैं।
-
नीता अंबानी की रुचि शुरु से ही डांस में रही है। वह ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। डांसिग के अलावा उन्हें तैराकी और बुक रीडिंग का भी शौक है। क्रिकेट उनका पसंदीदा खेल है। वह आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स की मालकिन हैं।
-
टीना अंबानी चित्रकला जगत से जुड़ी हैं। 17 साल से हॉरमनी आर्ट शो आयोजित कर रही हैं। वह पहाड़ी चित्रकला के संरक्षण के लिए भी काम कर रही हैं।