-
Nisarga Cyclone: कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे महाराष्ट्र में अब निसर्ग तूफान ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बुधवार तीन जून को निसर्ग तूफान ने महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अपना तांडव दिखाया।
-
निसर्ग तूफान अपने साथ 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलनी वाली हवाएं लाया।
-
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 129 साल बाद मुंबई में इस तरह का भयानक चक्रवात आया है।
-
निसर्ग चक्रवात से तबाही की तमाम डरावनी तस्वीरें मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में सामने आई हैं।
-
निसर्ग चक्रवात की चपेट में आने वाले संभावित इलाकों से लोगों को सुऱक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम पहले ही हो गयी था।
-
इस चक्रवात के कारण जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर पेड़ गिर गए।
-
निसर्ग के कारण मुंबई में समुद्र किनारे काफी भयानक लहरें उठती दिखीं।

ऐहतियातन मुंबई में हवाई अड्डे पर हवाई जहाज की सेवाएं रोक दी गई हैं। खबर है कि वहां कोई कार्गों प्लेन हादसे का शिकार होते-होते बचा। -
(All Photos: Indian Express and Social Media)