-
असमिया फिल्मों की एक्ट्रेस अंगूरलता डेका असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीतने में सफल रही हैं। वे बाताद्रोवा सीट से 6000 मतों से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस के गौतम बोरा को हराया। गौतम बोरा कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं और मंत्री भी रह चुके हैं। (Photo: Facebook)
-
जिस सीट से अंगूरलता जीती हैं वह सीट अल्पसंख्यक बहुल है। अंगूरलता के चुनाव जीतने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा हुई। (Photo: Facebook)
30 वर्षीय अंगूरलता असमिया फिल्मों का बड़ा नाम है। उन्होंने जुंदा इमान गुंडा, बाकोर पुतेक और सुरजस्त जैसी कामयाब और चर्चित फिल्में की। असमिया मोबाइल थियेटर में बेनजीर भुट्टो की भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया। (Photo: Twitter) -
नवोदित भाजपा विधायक ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे इस क्षेत्र में यह साबित करने आई हैं कि उनकी जैसी महिला भी दुनिया में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। (Photo: Twitter)
-
अंगूरलता ने एक्टर आकाशदीप से पिछले साल शादी की। दोनों की एक बेटी भी है। अंगूरलता ने एमएनसी बालिका महाविद्यालय से स्कूली शिक्षा ली। इसके बाद गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से 2006 में ग्रेजुएशन किया। (Photo: Twitter)
-
अंगूरलता ने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी की फैन है। वह उन्हीं की तरह असम के लिए अच्छा काम करना चाहती हैं। उनके पति आकाशदीप भी भाजपा समर्थक हैं। (Photo: Twitter)
-
उन्हें एक्टिंग में लाने का श्रेय सीमा बिस्वास को जाता है। अंगूरलता छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं। सीमा बिस्वास ने ही अंगूरलता के परिवार को एक्टिंग फील्ड के बारे में मनाया। (Photo: Twitter)
-
वह अच्छी कत्थक डांसर भी हैं। अंगूरलता एक्टर तपन दास की फैन हैं। वे कहती हैं कि जिसे भी एक्टर बनना है उसे एक बार तपन दास से मिलना चाहिए। (Photo: Twitter)
-
असम विधानसभा चुनाावों के प्रचार के दौरान अंगूरलता डेका।
-
असम गण परिषद के प्रमुख प्रफुल महंत के साथ अंगूरलता डेका।
