डिम्पल यादव- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव देश की कम उम्र की सांसदों में से एक हैं। वह कन्नौज क्षेत्र से सांसद हैं उनकी उम्र 39 साल है। (Source: Express Archive) चिराग पासवान- बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र से सांसद चिराग पासवान की उम्र 34 साल है। वह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं और कम्प्यूटर साइंस में B.Tech डिग्री धारक हैं। (Source: Express Archive) पूनम महाजन- मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से बीजेपी की लोकसभा सांसद पूनम महाजन की उम्र 36 साल है। (Source: Express Archive) दुष्यंत चौटाला- 2014 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा के हिसार क्षेत्र से दुष्यंत ने 26 साल की उम्र में चुनाव जीता था। इतिहास में उनका नाम बतौर सबसे कम उम्र का सांसद बनने के लिए लिखा जा चुका है। (Source: Express Archive) अंजू बाला- 37 साल की इंजु बाला उत्तर प्रदेश की मिसरीख क्षेत्र से बीजेपी सांसद हैं। (Source: https://loksabha.nic.in/) सावित्री ठाकुर- मध्य प्रदेश के धार क्षेत्र से सांसद सावित्री ठाकुर की उम्र 39 साल है। (Source: Express Archive) हीना गावित- 30 वर्षीय हीना गावित महाराष्ट्र के नंदूरबार क्षेत्र से बीजेपी सांसद हैं। (Source: https://loksabha.nic.in/) राजेशभाई चुड़ासमा- गुजरात के जूनागढ़ से चुने गए बीजेपी सांसद राजेशभाई की उम्र 35 साल है। (Source: https://loksabha.nic.in/) प्रियंका सिंह रावत- 32 वर्षीय प्रियंका उत्तर प्रदेश में बाराबंकी क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। (Source: https://loksabha.nic.in/) अभिषेक सिंह- छत्तीसगढ़ से सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह राज्य के राजनंद गांव से बीजेपी सांसद हैं। उनकी उम्र 36 साल है। (Source: Social media) रक्षा खडसे- बीजेपी सांसद रक्षा खडसे की उम्र 30 साल है और वह रावेर क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। (Source: https://loksabha.nic.in/)
