-
Mamata Banerjee TMC: ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की आठवीं मुख्यमंत्री हैं। ममता बनर्जी साल 2011 में राज्य की सीएम बनी थीं। वह करीब 30 सालों से राजनीति में सक्रीय हैं। ममता बनर्जी अपने रोड शो पैदल ही करती हैं। इसके पीछे का कारण उन्होंने खुद बताया था कि वह अपनी रैलियां कार से क्यों नहीं करती हैं।
-
ममता बनर्जी ने साल 2019 में एबीपी आनंदा को दिये एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें गाड़ियों से रैली करना बिल्कुल पसंद नहीं है।
-
वह कार रैली की जगह पैदल मार्च करते हुए रोड शो करना पसंद करती हैं।
-
बकौल ममता बनर्जी पैदल रैली करने का फायदा ये होता है इससे लोगों से मेल-मिलाप बढ़ता है। साथ ही वह आम जनता से व्यक्तिगत रुप से कनेक्ट कर पाती हैं।
-
ममता बनर्जी ने बताया था कि आम तौर पर वह 5-6 किलोमीटर का पैदल मार्च आसानी से कर लेती हैं।
-
Photos: PTI