-
Divya Prakash Yadav RJD, Bihar Election: बिहार विधानसभा के पहले चरण के लिए मतदान 28 अक्टूबर को होना है। पहले चरण में जिन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी उसमें राष्ट्रीय जनता दल की दिव्या प्रकाश यादव भी शामिल हैं। दिव्या प्रकाश यादव मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं। वह पहली बार अपने लिए वोट मांग रही हैं। इससे पहले वह अपने पिता के लिए वोटों की अपील करती दिखती थीं।

दिव्या प्रकाश यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण य़ादव की बड़ी बेटी हैं। -
जयप्रकाश नारायण यादव लालू प्रसाद के बेहद खास हैं। सालों से दोनों एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

जयप्रकाश यादव अपनी बेटी के लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता के विकास के लिए दिव्या प्रकाश यादव वचनबद्ध हैं। 
दिव्या के लिए जयप्रकाश यादव कहते हैं कि जितनी मेहनत और लगन कोई बेटा नहीं दिखा सकता उससे कहीं ज्यादा मेरी ये बेटी करके दिखाएगी। 
परिवारवाद पर दिव्या प्रकाश यादव कहती हैं कि ये राजनीति है। यहां कोई भी आ सकता है। अगर मेरे पिता राजनेता हैं तो क्या मैं पॉलिटिक्स में नहीं आ सकती? -
बता दें कि अपने पिता के साथ साये की तरह रहने वाले जयप्रकाश यादव की बेटी में तेजस्वी यादव ने विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है।
-
All Photos: Divya Prakash Yadav Social media