मुकेश अंबानी: इस लिस्ट में पहला नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का है। इनकी कुल 38 अरब डॉलर की संपत्ति है। अजीम प्रेमजी: विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 19 अरब डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इनकी कुल सपत्ति मुकेश अंबानी से आधी है। हिंदुजा ब्रदर्स: हिंदुजा समूह के हिंदुजा ब्रदर्स इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इनकी 18.4 अरब डॉलर की संपत्ति है। लक्ष्मी मित्तल: लक्ष्मी मित्तल दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात निर्माण कंपनी आरसेलर मित्तल के सीईओ हैंं। इनकी संपत्ति 16.5 अरब डॉलर है। और यह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। पल्लोनजी मिस्त्री: शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के अध्यक्ष, 88 वर्षीय पल्लोनजी मिस्त्री नंबर 5 पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 16 अरब डॉलर है। पारसी गोदरेज: इस लिस्ट में 6 वें स्थान पर पारसी गोदरेज परिवार है। और इनकी नेटवर्थ 14.2 अरब डॉलर है। -
शिव नादर: एचसीएल के अध्यक्ष शिव नादर इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। इनकी कुल सपंत्ति13.6 अरब डॉलर है।
कुमार मंगलम बिड़ला: आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला इस लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं। इनकी कुल सपंत्ति 12.6 अरब डॉलर हैं। दिलीप सांघवी: सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के मालिक दिलीप सांघवी 12.1 अरब डॉलर के साथ 9 वें स्थान पर हैं। -
गौतम अदानी: अदानी ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक गौतम अदानी 11 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ इस लिस्ट में 10 वें स्थान पर हैं।
