-
मुंबई में भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और जाम की स्थिति बनी हुई है। भारी बरिश के चलते मायनगरी की रफ्तार थम गई है। (Indian Express Photo by Arul Horizon)
-
हाल यह ही कि सड़कों पर सैलाब नजर आ रहा है और साथ ही शहर के निचले इलाके में कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। (Indian Express Photo by Arul Horizon)
-
मुंबई में कल शाम ऐसे समय में बारिश शुरु हुई जब लोग अपने दफ्तरों से घर के लिए निकल रहे थे। ऐसे में जो जहां था वहीं रुका रहा। (Photo: PTI)
-
मायनागरी में भारी बारिश के चलते सबसे अधिक चेंबूर, घाटकोपर, नवी मुंबई, नेहरुनगर, कुर्ला, दहिसर ईस्ट, बेलापुर और चुनाभट्टी इलाके प्रभावित हुए हैं। (Indian Express Photo by Arul Horizon)
-
मौसम विभाग ने आज सुबह मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया था लेकिन अब ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज भी बारिश की संभावना बनी रहेगी लेकिन कल जैसी स्थिति नहीं रहेगी। (Photo: PTI)
-
बारिश के चलते कई रेलवे स्टेशनों पर पानी भर गया। कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। (Indian Express photo by Deepak Joshi)
-
पुणे में भी कल शाम से मूसलाधार बारिश हो रही है। (Indian Express Photo by Arul Horizon)
-
ये तस्वीर पुणे की है जहां भारी बारिश के चलते सड़कें पानी से लबालब भर गईं। (Indian Express Photo by Arul Horizon)
-
मुंबई के कई रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। (Indian Express photo by Deepak Joshi)
