-
भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का अलग ही अंदाज देखने को मिला। दरअसल, रोशनी से जगमताती ये इमारत इस बार दुपनिया की सबसे ऊंची इमारत भारतीय का गणतंत्र दिवस मना रहा है। वो भी राष्ट्रध्वज तिरंगे के रंगों- केसरिया, सफेद और हरे, की रोशनी के रंगो में जगमगाते हुए। (ANI)

बुर्ज खलीफा ने अपने ऑफीसियल ट्विटर अकांउट ने इंग्लिश और अरबी भाषा में अपने ट्विट में कहा, 'आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहे हैं। (ANI) -
बता दें कि दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा इमारत 823 मीटर ऊंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है।(ANI)
-
गौरतलब है कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गुरुवार को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं।(ANI)