• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • टी20 वर्ल्ड कप
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • टी20 वर्ल्ड कप
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. happy birthday dimple yadav read here how to get married akhilesh or dimple when mulayam was against them see candid pics

पहली मुलाकात में ही अखिलेश की दोस्‍त बन गई थीं डिंपल, मुलायम खिलाफ थे, फिर ऐसे तय हुआ रिश्‍ता

41 की हुईं डिंपल यादव। बेहद दिलचस्प है अखिलेश और डिंपल की लवस्टोरी।

By: Mohani
Updated: July 21, 2021 15:06 IST
हमें फॉलो करें
  • Alkilesh Yadav, Happy Birthday, Dimple Yadav, MP Dimple Yadav, Dimple Yadav Birthday, Social media, Twitter, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, समाजवादी पार्टी, डिंपल यादव जन्मदिन
    1/10

    समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कन्नौज सीट से लड़ेंगी। 15 जनवरी (1978) को पुणे में जन्‍मीं डिंपल एक मां, पत्‍नी, बहू, नेता, सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका में हैं। वह कन्‍नौज (यूपी) से सांसद हैं। बताया जाता है कि राजनीति में उनकी दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन परिस्थितिवश वह मैदान में उतरीं। अखिलेश से संपर्क में आने से पहले राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं था। डिंपल के पिता आरसी सिंह रावत सेना से रिटायर हुए हैं, जबकि मां चंपा रावत गृहिणी हैं। दोनों उत्‍तराखंड में सामान्‍य जिंदगी बिता रहे हैं। डिंपल की अखिलेश से मुलाकात लखनऊ में हुई। तब वह लखनऊ यूनिवर्सिटी में कॉमर्स पढ़ रही थीं। 1999 में उनकी शादी हो गई। बताया जाता है कि शुरू में मुलायम सिंह यादव अखिलेश-डिंपल की शादी के खिलाफ थे। पर, अमर सिंह के हस्‍तक्षेप से परिवार रजामंद हुआ। (All Pics- express achieve)

  • 2/10

    अखिलेश और डिंपल दोनों ने लव मैरिज की थी। अखिलेश को जब डिंपल से प्‍यार हुआ तब वह 25 साल के थे। वह ऑस्‍ट्रेलिया से पढ़ाई कर लौटे थे। डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर निकली थीं।

  • दोनों ने प्‍यार को शादी के बंधन में बांधना चाहा तो परिवार से काफी विरोध झेलना पड़ा। बड़ी मशक्‍कत के बाद दोनों ने पिता मुलायम को शादी के लिए राजी किया।"
  • 3/10

    बताया जाता है, अखिलेश और डिंपल की शादी के लिए मुलायम सिंह को अमर सिंह ने मनाया था। दोनों की शादी नवंबर 1999 में हुई थी और इसमें बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी-बड़ी शख्सियतें ने शिरकत की थी।

  • 4/10

    डिंपल के पिता रिटायर्ड आर्मी कर्नल एस. सी. रावत हैं। इनका परिवार उत्तराखंड का रहने वाला है।

  • 5/10

    घुड़सवारी और पैंटिंग का शौक रखने वाली डिंपल को राजनीति में कतई रुचि नहीं थी। अभी डिंपल कन्नौज से सांसद हैं।

  • 6/10

    2009 में जब अखिलेश ने कन्‍नौज से लड़ने के लिए फिरोजाबाद लोकसभा सीट छोड़ी तो वह डिंपल को उम्‍मीदवार बनाना चाहते थे। लेकिन मुलायम इसके खिलाफ थे। हालांकि, अखिलेश के मनाने पर वह मान गए। लेकिन, डिंपल चुनाव में राज बब्‍बर से हार गईं। 2012 में जब अखिलेश सीएम बने तो कन्‍नौज लोकसभा उपचुनाव में डिंपल को उम्‍मीदवार बनाया। इस बार वह जीत गईं। 2014 में भी उनकी जीत बरकरार रही।

  • 7/10

    डिंपल राजनीति की माहिर खिलाड़ी भले न हों, लेकिन परिवार में होने वाली राजनीति का अंदेशा उन्‍हें काफी पहले लग गया था। बताया जाता है कि उन्‍होंने इस बारे में अखिलेश को आगाह भी किया था। पहले वह नहीं माने, पर धीरे-धीरे ऐसी स्‍थितियां बनीं कि उन्‍हें डिंपल की बातों पर यकीन करना पड़ा।

  • 8/10

    डिंपल और अखिलेश के तीन बच्चे अदिति, अर्जुन और टीना हैं।

  • 9/10

    2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में डिंपल पूरी तरह अखिलेश के साथ रहीं। न केवल चुनावी सभाएं करने में, बल्‍कि सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश और सपा सरकार की छवि निखरवाने की जिम्‍मेदारी भी उन्‍होंने संभाली।

TOPICS
Akhilesh Yadav
dimple yadav
Happy Birthday
अपडेट
Google Trends: प्रयागराज में दुल्हन शानदार अंदाज में लेकर पहुंची बारात, पिता के सपने को किया पूरा; सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
चुनाव आयोग ने कोलकाता में BLOs के प्रदर्शन को बताया ‘गंभीर सुरक्षा उल्लंघन’, 48 घंटे में पुलिस से मांगी रिपोर्ट
इन 2 चीजों से सफेद बाल जड़ से होंगे काले, एक्सपर्ट सलीम जैदी ने बताया आसान तरीका
12 चौके और 10 छक्के, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ने 31 गेंद पर ठोका शतक, लेकिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने से चूका
Google Trends: इमरान खान कहां हैं? मौत की अफवाहों के बीच बहनों ने जेल में बंद पूर्व पाक प्रधानमंत्री से मिलने की गुहार लगाई
शादी के दिन हाथों की रौनक बढ़ाएंगी ये ब्राइडल मेहंदी डिजाइन्स | Bridal Mehndi Design Full Hand Photos
टूटते रिकॉर्ड, बढ़ती शर्मिंदगी: 46 पर ऑलआउट से 408 रन की हार तक: गौतम गंभीर युग की शर्मनाक टेस्ट हारों की पूरी टाइमलाइन
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
शादीशुदा होने के बावजूद अलग-अलग रहते थे हेमा मालिनी और धर्मेंद्र, ड्रीम गर्ल को रहा इस बात का अफसोस
बच्चों के आधार से जुड़ी बड़ी खबर! UIDAI और BIT की नई साझेदारी, फ्री अपडेट करें बायोमेट्रिक डिटेल्स
‘चाहे जो भी हो जाए…’, राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के नोटिस पर RJD का बयान
आपके नाम पर चल रहा है फ्रॉड? DoT की नई गाइडलाइन्स, सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल दिला सकता है जेल!
फोटो गैलरी
9 Photos
विंटर ब्लूज से छुटकारा चाहिए? सर्दियों की सुस्ती और उदासी दूर करेंगे ये आसान योगासन
1 hour agoNovember 26, 2025
9 Photos
जानिए सर्दियों में तेल मालिश के वैज्ञानिक फायदे, बेनिफिट्स जानकर आज ही शुरू कर देंगे ऑयल मसाज
2 hours agoNovember 26, 2025
9 Photos
तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं कम हो रहा ब्लड शुगर? ये 6 तरीके प्राकृतिक रूप से कंट्रोल में ला सकते हैं
3 hours agoNovember 26, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US