-
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई राजेनता ऐसे हैं जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है। इनमें मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से सोने लाल पटेली की बेटी अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) तक शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में पति पत्नियों की कई ऐसी जोड़ी हैं जो राजनीति में काफी पसूख रखती है। आइए डालें ऐसे ही चंद चर्चित नामों पर एक नजर:
Akhilesh Yadav-Dimple Yadav- समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव और बहू डिंपल यादव राजनीति में सक्रिय है। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यंत्री रहे हैं और डिंपल यादव 2012-2019 तक लोकसभा सांसद रही हैं। मौजूदा वक्त में भी वो राजनीति में काफी सक्रिय हैं। -
Anupriya Patel-Ashish Singh Patel – अपना दल की संस्थापक और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष सिंह पटेल भी राजनीति में काफी सक्रिय हैं। मौजूदा वक्त में आशीष सिंह पटेल उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं।
Sanjay sinh- Ameeta Singh संजय सिंह राज्यसभा के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। वो मौजूदा वक्त में काफी सक्रिय हैं। वहीं उनकी पत्नी अमीता सिंह भी राजनीति में काफी सक्रिय हैं और 3 उत्तर प्रदेश के अमेठी से विधायक भी रही हैं। Swati Singh-Daya Shankar Singh- स्वाती सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृत्व और बाल कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वहीं उनके पति दयाशंकर सिंह भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हैं। Aditi Singh-Angad Saini- उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने साल 2019 में पंजाब से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से शादी की थी। बता दें कि अदिति सिंह पूर्व कांग्रेस विधायक अखिलेश सिंह की बेटी हैं। वहीं उनके पति अंगद सैनी भी विधायक हैं। (All Images: PTI and Social Media)
