• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • ENG vs SL : LIVE
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • ENG vs SL : LIVE
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. farmers protest march from noida to delhi here what their demands are

किसानों का दिल्ली कूच, नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर जाम, जानिए क्या है उनकी मांग?

Farmers’ Protest: किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने MSP की गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर संसद परिसर की ओर मार्च करने का ऐलान किया है।

By: Archana Keshri
December 2, 2024 12:33 IST
हमें फॉलो करें
  • Farmers Delhi march
    1/10

    उत्तर प्रदेश के किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को दिल्ली कूच किया। इस कारण दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। डीएनडी फ्लाईवे और चिल्ला बॉर्डर पर सुबह से ही भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। किसानों के इस कदम को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। (PTI Photo)

  • 2/10

    गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आगरा सहित 20 जिलों के किसान इस मार्च का हिस्सा बने। किसानों का मार्च दोपहर 12 बजे महामाया फ्लाईओवर से शुरू हुआ है, जहां से वे पैदल और ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर कई जगह बैरिकेडिंग कर दी गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। (PTI Photo)

  • 3/10

    किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए डीएनडी फ्लाईवे, चिल्ला बॉर्डर, और महामाया फ्लाईओवर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी कई चेक पॉइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा, यमुना एक्सप्रेसवे से लेकर सिरसा और परी चौक तक के रूट पर कमर्शियल वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। (PTI Photo)

  • 4/10

    महामाया फ्लाईओवर, कालिंदी कुंज, और सेक्टर 15A के पास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं हैं। दिल्ली जाने वाले मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने पड़ रहे हैं। (PTI Photo)

  • 5/10

    किसानों ने 27 नवंबर को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर धरना दिया था और 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक यमुना अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया। अब, 6 दिसंबर को किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में संसद परिसर की ओर मार्च करने की योजना है। (PTI Photo)

  • 6/10

    क्या हैं किसानों की प्रमुख मांगें?
    1. किसानों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्राधिकरण के सामने महापंचायत की थी, जिसमें उनकी मुख्य मांगे हैं कि पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रभावित किसानों को 10 प्रतिशत प्लॉट और 64.7 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा मिले। (PTI Photo)

  • 7/10

    2. 1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि पर बाजार दर का चार गुना मुआवजा और 20 प्रतिशत प्लॉट दिया जाए। (PTI Photo)

  • 8/10

    3. इसके साथ ही सभी भूमिधर और भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास लाभ भी मिले। (PTI Photo)

  • 9/10

    4. हाई पावर कमेटी द्वारा पास किए गए मुद्दों पर सरकारी आदेश जारी किया जाए। (PTI Photo)

  • 10/10

    5. इसके अलावा आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण किया जाना चाहिए। किसान 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट, 64.7 प्रतिशत अधिक मुआवजा और नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के सभी लाभ दिए जाने की मांग कर रहे हैं। (PTI Photo)
    (यह भी पढ़ें: भारत ही नहीं, इस देश में भी हाथ जोड़कर किया जाता है ‘नमस्ते’)

TOPICS
Farmer
farmer demand MSP
farmer movement
farmer MSP
farmers prostest
Farmers Protest
+ 2 More
अपडेट
‘एसआईआर निष्पक्ष, न्यायसंगत और सही…’, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी दलील 
जनगणना के पहले चरण में ये 33 सवाल पूछेगी केंद्र सरकार, नोटिफिकेशन जारी
‘युद्ध खत्म होना चाहिए’, जेलेंस्की से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पुतिन को डायरेक्ट मैसेज
WPL 2026 Points Table: यूपी-गुजरात मैच के बाद अंकतालिका, MI फिसली, RCB टॉप पर; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
‘अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी…’, पूर्व सीएम चन्नी के बयान के बाद कांग्रेस की पंजाब के नेताओं को चेतावनी
मांस-मछली क्यों नहीं, वंदे भारत स्लीपर में नॉन-वेज हटाए जाने पर टीएमसी का केंद्र सरकार पर हमला
‘मुझे तलाक दिए बिना दूसरी शादी की…’, बंगाल बीजेपी के विधायक हिरन चटर्जी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री इतने बेबस हैं?’ हाई कोर्ट ने इस मामले में लगाई भाजपा सरकार को फटकार, राज्य ने दिया ये आश्वासन
गणतंत्र दिवस परेड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फॉर्मेशन में उड़ेंगे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान
अभिषेक शर्मा को ODI वर्ल्ड कप 2027 में मिलेगा मौका? टीम इंडिया के मैनेजमेंट को पूर्व क्रिकेटर की सलाह
T20 World Cup 2026 का बदला स्क्वाड, टूर्नामेंट से पहले 2 खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
फोटो गैलरी
9 Photos
प्यार के हर फेज को दिखाती हैं साउथ की ये रोम-कॉम फिल्में, दिल से करती हैं कनेक्ट
10 hours agoJanuary 22, 2026
10 Photos
कितनी कठिन होती है मार्कोस कमांडो की ट्रेनिंग, कितने घंटे तक लगातार सोने नहीं दिया जाता
11 hours agoJanuary 22, 2026
11 Photos
जापान में आलस्य को माना जाता है बीमारी, इससे निपटने के लिए अपनाते हैं ये 7 ट्रीटमेंट
12 hours agoJanuary 22, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US