
Chirag Paswan Ramvilas Paswan LJP: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। पिता के निधन के बाद चिराग पासवान पर पार्टी और परिवार दोनों की जिम्मेदारी आ गई है। हालांकि रामविलास पासवान ने उन्हें पिछले साल ही आधिकारिक तौर पर पार्टी का मुखिया बना दिया था। बिहार चुनावों के बीच पिता के निधन से चिराग पासवान काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इन मुश्किलों से निपटने के लिए चिराग ने अपनी मां रीना पासवान (Reena Paswan) से एक खास डील की है: -
चिराग पासवान ने न्यूज 24 को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि रामविलास पासवान के निधन के बाद उन्होंने औऱ उनकी मां ने एक खास डील की है।
-
चिराग ने बताया कि मैंने औऱ मां ने तय किया है कि 10 नवंबर तक (जब तक बिहार चुनावों के नतीजे ना आ जाएं) हमें रोना नहीं है। 10 के बाद हम दोनों पापा को याद करके खूब रोएंगे। तब तक हमें कमजोर नहीं पड़ना है।
-
चिराग ने बताया कि बिहार चुनावों में हमें हमारी पूरी ताकत लगानी है इसलिए मैंने और मेरी मां ने एक दूसरे को हिम्मत देने के लिए ये डील की है।

चिराग से ये भी पूछा गया कि वह पिता रामविलास पासवान से जुड़ी कौन सी ऐसी चीज है जिसे सबसे ज्यादा मिस कर रहे हैं। 
चिराग पासवान ने इस सवाल के जवाब में बताया कि सालों से हमारे घर में एक रवायत ये थी कि हम सब सोने से पहले पापा को किस करते थे। -
चिराग ने बताया कि चाहे कितनी भी देर हो जाए हम रोजाना पापा को गुडनाइक किस दिया करते थे। ये हमारा सबसे खास लम्हा हुआ करता था।
-
ये बातें बता इंटरव्यू के बीच ही फफक कर रोने लगे चिराग पासवान।
-
All Photos: Agency & Social media